देश

दिल्ली में STF और माया गैंग के बीच मुठभेड़, गैंग लीडर सागर उर्फ माया भाई घायल

Delhi STF Encounter: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सुबह एक जबरदस्त मुठभेड़ देखने को मिली. जब स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम का सामना कुख्यात माया गैंग से हो गया. इस दौरान गैंग का सरगना सागर उर्फ माया भाई गोली लगने से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

सागर कौन है?

सागर खुद को फिल्म ‘Shootout at Lokhandwala’ के किरदार ‘माया’ से प्रेरित मानता है और उसी अंदाज में उसने अपना गैंग खड़ा किया है. पुलिस सूत्रों कि माने तो माया गैंग में एक दर्जन से ज्यादा बदमाश शामिल हैं जो दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं. गैंग का लोगो है ‘मौत का दूसरा नाम माया’ और इसके सदस्य अपने शरीर पर ‘मौत’ नाम का टैटू गुदवाकर अपनी पहचान जाहिर करते हैं.

अपराधी पर एक दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज

सागर के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं. वह दूसरे अपराधियों से भी प्रोटेक्शन मनी वसूलता था और इलाके में दहशत का माहौल बनाए रखता था. STF को लंबे समय से उसकी तलाश थी और आज सुबह उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान यह मुठभेड़ हो गई.

पुलिस की छापेमारी जारी

मुठभेड़ के दौरान STF ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया था. काफी देर तक फायरिंग होती रही, जिसमें सागर को गोली लगी. बाकी गैंग के सदस्य मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें-UP News: जल्दी शादी कराओ वरना…, दूसरी शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

फिलहाल सागर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है. STF की इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. इलाके में फिलहाल सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago