देश

दिल्ली के स्कूल में छात्र का डंडे से यौन शोषण, ऐसे सामने आई हैवानियत की कहानी

Delhi Student Sexually Assaulted: दिल्ली के स्कूल में एक छात्र के साथ हुई यौन शोषण की घटना दिल दहला देने वाली है. आठवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को उसके सहपाठियों ने कथित रूप से पिटाई की और उसका यौन शोषण किया. घटना की जानकारी देते हुई पीड़ित छात्र की मां ने कहा कि नग्न अवस्था में छात्र के साथ यौन उत्पीड़न किया गया. जिसके बाद उसका लिवर डैमेज हो गया. पीड़ित को एक महीने तक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. अस्पताल में पीड़ित की एक सर्जरी हुई थी. डॉक्टरों का कहना है कि छात्र जब पूरी तरह से ठीक हो जाएगा तब तीन महीने बाद फिर से एक सर्जरी करनी पड़ेगी.

छात्र ने बताई हैवानियत की कहानी

स्कूल में सहपाठियों के द्वारा किए गए यौन शोषण के बाद पीड़ित छात्र कई दिनों तक किसी को कुछ बता नहीं सका. मगर, जब सच्चाई सामने आई तो सबके होश उड़ गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र की मां ने बताया कि बेटे को पेट-दर्द की शिकायत थी. जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले गईं. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसका लिवर डैमेज हो गया है. इसके साथ ही शरीर के भीतर कई अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा. डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी. सर्जरी के बाद जब पीड़ित छात्र को होश आया तो उसने हैवानियत की पूरी कहानी सुनाई.

पीड़ित छात्र की मां ने की सीबीआई जांच की मांग

बता दें कि 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रे आपबीती बताते हुए कहा कि 18 मार्च को उसके क्लास के दूसरे छात्रों ने यौन उत्पीड़न किया था. पीड़ित छात्र ने यह भी बताया कि उसके सहपाठियों ने उसके साथ मारपीट भी की. वहीं,पीड़ित छात्र की मां ने कहा कि क्लास के बच्चों ने उसके बेटे को बेरहमी से पीटा. साथ ही उसके कपड़े उतार दिए और डंडे से उसे पीटा. इसके बाद उसके शरीर में डंडा घुसा दिया. डंडा आतों तक पहुंच गया जिससे वह डैमेज हो गया. पीड़ित छात्र की मां ने कहा कि उसका बेटा अक्सर रात में डर से जग जाता है. वह बराबर डरा और सहमा रहता है. वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

25 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

36 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

54 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 hour ago