कंगना रानौत
Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को अपने समय का ‘अंबानी’ बताया है.
कंगना की इन टिप्पणियों के बाद कांग्रेस ने मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज की है. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया है और ‘स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू की तुलना देश के शीर्ष उद्योगपतियों में से एक से करने की कोशिश की है.’
कंगना रनौत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के ‘अंबानी’ थे, लेकिन कोई नहीं जानता कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई, यह आज भी एक रहस्य है. वह अंग्रेजों के करीबी थे.’
अभिनेत्री ने यह भी कहा, ‘कोई नहीं जानता कि जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कैसे बने, क्योंकि मतदान पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के पक्ष में हुआ था. तब से वंशवादी शासन के दीमक ने देश को खोखला कर दिया है.’ रनौत ने कांग्रेस को ‘अंग्रेजों द्वारा छोड़ी गई ऐसी बीमारी’ करार दिया था जो देश को ‘दीमक’ की तरह खा रही है.
कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह के संदर्भ में कहा कि एक तरफ हमारे पास ‘तपस्वियों की सरकार’ है और दूसरी तरफ हमारे पास ‘भोगियों की सरकार’ है. विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह एवं कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में रनौत के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ा किया है.
ये भी पढ़ें: हथेली पर नहीं पीछे डंडा मारिए… जब सीजेआई ने क्लास टीचर से की थी ये विनती; खुद सुनाया किस्सा
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कहा है कि कंगना रनौत ने एक सभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और स्वतंत्रता सेनानियों की व्यापारियों से तुलना करके सारी हदें पार कर दीं.
इसमें कहा गया कि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू की तुलना देश के शीर्ष व्यवसायियों में से एक से करने की कोशिश की है. रनौत ने संजय गांधी पर ‘भारत में पुरुषों की जबरन नसबंदी करने में शामिल होने’ का भी आरोप लगाया है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कानूनी विभाग के राज्य संयोजक धनंजय शर्मा और धीरज ठाकुर ने चुनाव आयोग में यह शिकायत दर्ज कराई है.
चुनाव आयोग की दी गई शिकायत में पार्टी ने कहा है कि ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और उन लोगों पर निजी हमला है, जो अब जीवित नहीं हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. शिकायत में रनौत को आगे किसी भी चुनाव प्रचार में भाग लेने से रोकने की मांग की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज कारोबार और करियर के लिहाज…