देश

Jharkhand: रांची में कई जगह ED की रेड; मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के घर से मिला करोड़ों रुपये का कैश, Video

ED Raids in Ranchi Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड जारी है. वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के घर से करोड़ों रुपये का कैश बरामद हुआ है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नोटों का पहाड़ साफ दिखाई दे रहा है. फिलहाल अभी तक 20 करोड़ से अधिक रुपये की गिनती की जा चुकी है और गिनती अभी भी जारी है.

जानें क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के. राम को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. ये गिरफ्तारी लंबी पूछताछ के बाद की गई थी. पूछताछ के दौरान वीरेंद्र राम ने ईडी के सामने कई बड़े खुलासे करते हुए तमाम बड़े लोगों से अपने संबंधों का खुलासा किया था.

ये भी पढ़ें-तीसरे चरण का मतदान कल…20 हाईप्रोफाइल सीटों पर बेटा-बहू-दामाद की प्रतिष्ठा दांव पर, इन 10 केंद्रीय मंत्रियों की भी अग्निपरीक्षा, 4 पूर्व सीएम की भी तय होगी किस्मत

मिली थी इतनी संपत्ति

सूत्रों के मुताबिक, उस वक्त ईडी ने वीरेंद्र राम के पास से एक लैपटॉप और कुछ पेन ड्राइव बरामद की थी. ईडी ने पिछले साल 21 फरवरी को उनके 24 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी जो 22 फरवरी तक चली थी. इस दौरान वीरेंद्र राम के यहां 150 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी. साथ ही दो करोड़ के सोने के गहने भी बरामद किए गए थे. ईडी ने उनके पास से तमाम दस्तावेज भी बरामद किए थे, जिसके आधार पर वीरेंद्र राम से दो दिनों तक पूछताछ की गई थी. वीरेंद्र राम के खिलाफ सितंबर 2020 में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत दर्ज की गई थी.

ईडी ने कही थी ये बात

उस वक्त ईडी ने कोर्ट को बताया था कि वीरेंद्र राम और उनके परिवार के बैंक खातों की जांच में उनकी आय के कानूनी स्रोतों से अधिक रुपये की जानकारी सामने आई है. ये संपत्ति परिवार के आय के अनुपात में नहीं है. ईडी ने कहा था कि आरोप है कि वीरेंद्र राम ने अपने पिता, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर चल और अचल संपत्ति अर्जित की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

37 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

47 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago