देश

लो जी 140 रुपये में हो जाएगी प्रदूषण की छुट्टी…! दिल्ली के दो छात्रों ने बना दिया ‘देसी एयर प्यूरीफायर’

दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से बचने के लिए जहां लोग हजारों-लाखों रुपये के महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने को मजबूर हैं, वहीं राजधानी के दो स्कूली छात्रों ने ऐसा कमाल कर दिखाया है जिसने बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है. संस्कृति स्कूल में 12वीं के छात्र कृष अग्रवाल और वसंत वैली स्कूल में 11वीं के छात्र समर्थ मित्तल ने मिलकर महज 140 रुपये की लागत में एक ऐसा अनोखा फिल्टर तैयार किया है, जो किसी भी साधारण पंखे को शक्तिशाली एयर प्यूरीफायर में बदल देता है. अपनी इस शानदार सामाजिक पहल के लिए दोनों छात्रों को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘डायना अवॉर्ड रोल ऑफ ऑनर’ में भी जगह मिली है.

क्या है ‘प्रोजेक्ट वायु’ और क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दोनों छात्रों ने देखा कि कम संसाधनों वाले स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चे रोजाना जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, क्योंकि उनके स्कूल महंगे एयर प्यूरीफायर नहीं खरीद सकते. इसी समस्या को दूर करने के लिए कृष और समर्थ ने पिछले तीन वर्षों की मेहनत के बाद ‘प्रोजेक्ट वायु’ की शुरुआत की. उनका साफ मानना है कि साफ हवा में सांस लेना हर बच्चे का अधिकार है, चाहे उसके स्कूल या परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ भी हो.

कैसे काम करती है तकनीक?

इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और बेहद कम लागत है. इसके लिए किसी नई मशीन या अतिरिक्त बिजली की वायरिंग की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि एक सामान्य टेबल फैन या दीवार पर लगे पंखे के ऊपर इस खास फिल्टर को एक इलास्टिक बैंड की मदद से महज एक मिनट से भी कम समय में फिट कर दिया जाता है.

गुब्बारे जैसी बनावट वाले इस फिल्टर में विशेष इलेक्ट्रोस्टैटिक फाइबर (विद्युत आवेशित रेशों) का इस्तेमाल किया गया है. जैसे ही पंखा चालू होता है, यह फिल्टर फैलकर पांच वर्ग फुट से अधिक की सतह बना लेता है और हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बेहद बारीक और खतरनाक प्रदूषक कणों को अपनी ओर खींचकर रोक लेता है.

1 घंटे में 90 फीसदी तक कम हुआ प्रदूषण

सस्ते जुगाड़ जैसा दिखने वाला यह फिल्टर असरदार होने के मामले में महंगे प्यूरीफायर्स को कड़ी टक्कर दे रहा है. कंपनी के साथ किए गए रिसर्च और परीक्षणों के दौरान करीब 200 वर्ग फुट के एक बंद कमरे में महज एक घंटे के भीतर PM2.5 का स्तर 158 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर सिर्फ 11 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया, यानी प्रदूषण में 90 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं बड़े कमरों में भी एक फिल्टर ने एक घंटे में प्रदूषण के स्तर को करीब 60 फीसदी तक कम कर दिया. फिल्ट्रेशन कंपनी ‘होलिंग्सवर्थ एंड वोस’ छात्रों को इसके लिए मुफ्त सामग्री उपलब्ध करा रही है, जिससे स्कूलों को ये फिल्टर बिल्कुल मुफ्त दिए जा रहे हैं.

20 हजार बच्चों तक पहुंची राहत

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई यह पहल पहले दिल्ली के 295 क्लासरूम (602 फिल्टर) में लगाई गई और फिर इसका विस्तार 10 स्कूलों व कम आय वाले चिकित्सा क्लीनिकों तक किया गया. इसके जरिए अब तक करीब 10 से 20 हजार छात्रों को स्वच्छ हवा का सीधा लाभ मिल चुका है. अब कृष और समर्थ का लक्ष्य इस तकनीक को दिल्ली के सरकारी स्कूलों और फिर देशभर के हर कोने तक पहुंचाना है, ताकि प्रदूषण की मार से मासूम बच्चों को बचाया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘गुंडागर्दी के लिए नहीं बनीं अच्छी सड़कें…’, अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर सीएम योगी की दहाड़

गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से…

22 minutes ago

भक्ति, बाहुबल और राजा भैया का साथ! कुंडा की कथा में पवन सिंह की एंट्री ने मचाया गर्दा, बोले- दिल गदगद हो गया

Pawan Singh: भोजपुरी गायक पवन सिंह धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने कुंडा पहुंचे.…

54 minutes ago

फुल Gen Z मोड में दिखे पीएम मोदी…! GTA 6 के क्रेज के बीच शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GTA 6 की थीम पर आधारित क्रिएटिव ग्राफिक्स साझा कर 2013…

2 hours ago

बिहार में तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो नहर में गिरी, 6 लोगों की मौत; गांव में पसरा मातम

Araria Scorpio Accident 6 Deaths: बिहार के अररिया जिले में बीड़ी पुल के पास एक…

2 hours ago

‘कमजोर पांच’ से दुनिया की महाशक्ति बनने तक का सफर..! FICCI के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI के शताब्दी सम्मेलन को संबोधित…

2 hours ago