उत्तर प्रदेश

‘गुंडागर्दी के लिए नहीं बनीं अच्छी सड़कें…’, अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर सीएम योगी की दहाड़

समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान 14 वर्षीय किशोर आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद तीखा और आक्रामक रुख अपनाया है. जन चौपाल में बोलते हुए सीएम योगी ने इस हादसे को लेकर सपा और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा की अराजकता ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आखिर उस मासूम की गलती क्या थी और आज शाम वे पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे.

सपा की अराजकता पर सीएम योगी का कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में माफियाराज का बोलबाला था और सपा माफिया व अपराधियों की पर्याय रही है. रोड शो के दौरान हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कल की अराजकता में उस मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन माफिया पोषक लोगों के पास संवेदना के दो शब्द तक नहीं थे. सीएम योगी ने तल्ख लहजे में कहा कि ऐसे लोग कुत्ते की टेढ़ी पूंछ की तरह हैं, जो कभी सीधे नहीं हो सकते.

‘अच्छी सड़कें गुंडागर्दी के लिए नहीं बनीं’

सीएम योगी ने कहा कि एक बार फिर माफियाओं और अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि कल उस बालक की जान चली गई, लेकिन गुंडागर्दी के पोषक मौन रहे. मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश की अच्छी सड़कें अराजकता फैलाने के लिए नहीं बनाई गई हैं और वे इसलिए नहीं बनीं कि सपा और कांग्रेस के लोग उन पर गुंडागर्दी करें. उन्होंने प्रशासन को सड़क पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं.

‘माफियागिरी की तो जेल या जहन्नम होगी जगह’

माफिया और अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी ने भी माफियागिरी दिखाने की कोशिश की, तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अराजकता और माफियागिरी करने वालों के लिए सिर्फ जेल या जहन्नम की जगह है, तीसरी कोई जगह नहीं होगी.

इसके साथ ही उन्होंने सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने प्रदेश को असुरक्षित किया और पहचान का संकट पैदा किया, वे सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं.

पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम योगी

जानकारी के मुताबिक, ओंकार सिंह श्रीनेत के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की कल अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान फूल बरसाने के लिए लाए गए बुलडोजर की चपेट में आने से मौत हो गई थी. मृतक किशोर का अंतिम संस्कार आज सुबह राप्ती नदी के तट स्थित राजघाट पर कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी स्थित पीड़ित के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

लो जी 140 रुपये में हो जाएगी प्रदूषण की छुट्टी…! दिल्ली के दो छात्रों ने बना दिया ‘देसी एयर प्यूरीफायर’

दिल्ली के दो स्कूली छात्रों कृष अग्रवाल और समर्थ मित्तल ने महज 140 रुपये की…

45 minutes ago

भक्ति, बाहुबल और राजा भैया का साथ! कुंडा की कथा में पवन सिंह की एंट्री ने मचाया गर्दा, बोले- दिल गदगद हो गया

Pawan Singh: भोजपुरी गायक पवन सिंह धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने कुंडा पहुंचे.…

54 minutes ago

फुल Gen Z मोड में दिखे पीएम मोदी…! GTA 6 के क्रेज के बीच शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GTA 6 की थीम पर आधारित क्रिएटिव ग्राफिक्स साझा कर 2013…

2 hours ago

बिहार में तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो नहर में गिरी, 6 लोगों की मौत; गांव में पसरा मातम

Araria Scorpio Accident 6 Deaths: बिहार के अररिया जिले में बीड़ी पुल के पास एक…

2 hours ago

‘कमजोर पांच’ से दुनिया की महाशक्ति बनने तक का सफर..! FICCI के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI के शताब्दी सम्मेलन को संबोधित…

2 hours ago