दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित रोड सेफ्टी अवेयरनेस समर कैंप – 2025 का तीसरा और अंतिम चरण राजधानी के चार ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्कों में जोरदार उत्साह के साथ शुरू हुआ. कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर यह संदेश दिया कि देश का भविष्य अब सड़कों पर भी जिम्मेदारी से चलने को तैयार है.
Baba Kharak Singh Marg स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में करीब 128 छात्रों ने भाग लिया. यहां कैंप का उद्घाटन ACP RSC श्री अनिल कुमार तोमर और TI/RSC श्रीमती मंजू सिंह ने किया. Bal Bhawan ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में करीब 106 छात्र व 20 अभिभावकों की उपस्थिति रही, जहां ACP कमला मार्केट श्री संजय सिंह जायसवाल और TI श्री अमृत लाल मीणा ने शिविर का शुभारंभ किया. TT पार्क पंजाबी बाग में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया और TI राजौरी गार्डन श्री कमल कुमार ने उद्घाटन किया. वहीं TT पार्क रोशनारा बाग में लगभग 140 छात्र शामिल हुए, जहां TI/SBC श्री सुधीर कुमार ने शिविर का संचालन किया.
कैंप में छात्रों को योग अभ्यास से दिन की शुरुआत कराई गई ताकि वे मानसिक रूप से सतर्क और ऊर्जावान रहें. इसके बाद लाइव ट्रैफिक ड्रिल कराई गई, जिसमें बच्चों ने वास्तविक यातायात स्थितियों में व्यवहार और नियमों को व्यावहारिक रूप से सीखा. विशेषज्ञ व्याख्यान के माध्यम से उन्हें रोड सेफ्टी के जरूरी सिद्धांत समझाए गए. जेंडर सेंसिटाइजेशन पर हुए संवाद ने सार्वजनिक स्थानों में सम्मान और समावेशिता की भावना विकसित की.
छात्रों को CPR व फर्स्ट एड जैसी जीवन रक्षक तकनीकों से परिचित कराया गया. सेल्फ डिफेंस सेशनों ने बच्चों में आत्मविश्वास और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजगता भी बढ़ाई. ट्रैफिक सिग्नल और संकेतों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई.
कैंप की एक विशेष झलक थी मोबाइल एग्जिबिशन वैन में दिखाई गई रोड सेफ्टी थीम पर आधारित फिल्म, जिसने छात्रों के मन पर गहरा प्रभाव डाला. इस विजुअल और इंटरएक्टिव अनुभव ने सीख को मनोरंजन के साथ जोड़ दिया.
इसके अतिरिक्त, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोदी रोड में राहुल खन्ना ग्रुप थिएटर के साथ मिलकर एक रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया. नाटकीय प्रस्तुतियों, स्टोरीटेलिंग और रोल प्ले के माध्यम से ट्रैफिक नियमों और पैदल चलने की सावधानियों को सरल और प्रभावशाली तरीके से समझाया गया.
स्पेशल CP (ट्रैफिक) श्री अजय चौधरी, अतिरिक्त CP मुख्यालय (ट्रैफिक) श्री सत्यवीर कतारा और DCP HQ-I (ट्रैफिक) श्री शशांक जायसवाल ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की नींव रखते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की सामुदायिक शिक्षा पहलें आज के समय में और भी ज़रूरी हो गई हैं, ताकि हर नागरिक सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क हो.
रोड सेफ्टी अवेयरनेस समर कैंप – 2025 न सिर्फ जानकारी दे रहा है, बल्कि बच्चों में सुरक्षित, सतर्क और संवेदनशील नागरिक बनने का संकल्प भी जगा रहा है. यह अभियान दिखाता है कि जब समाज, स्कूल और पुलिस साथ आएं, तो सड़कें सिर्फ गंतव्य तक पहुंचने का मार्ग नहीं बल्कि सुरक्षा और संस्कृति का प्रतीक बन सकती हैं.
ये भी पढ़ें: OpenAI ने भारत में अपने ‘एआई फॉर इम्पैक्ट एक्सेलेरेटर प्रोग्राम’ के अलगे चरण की घोषणा की
-भारत एक्सप्रेस
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…