देश

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ऐसी करवट बदली है कि अक्टूबर के महीने में ही लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. गुरुवार (15 अक्टूबर) को हुई तेज हवाओं और झमाझम बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में सीधे 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम एकदम सुहाना हो गया है और लोगों ने बंद पड़े पंखे-कूलर की स्पीड धीमी कर दी है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज शुक्रवार को भी राहत का यह सिलसिला जारी रहेगा.

सामान्य से तीन गुना ज्यादा बरसा पानी(Delhi Weather Update)

गुरुवार दोपहर अचानक घने काले बादलों ने दिल्ली को घेर लिया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री गिरकर 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज इलाके में यह 6.3 डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री पर आ गया. कल शाम तक दिल्ली में 15.9 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इसके साथ ही इस साल अक्टूबर में अब तक 65.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत (24.2 मिमी) से तीन गुना से भी अधिक है.

आज भी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार (16 अक्टूबर) को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के पूरे आसार हैं. आज राजधानी में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन महसूस होगी.

क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तरी पंजाब के ऊपर बने एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और दक्षिणी हरियाणा के आसपास सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से दिल्ली का मौसम बदला है. इस बारिश का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली की आबो-हवा को मिला है. लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है और प्रदूषण से बड़ी राहत दिलाता है.

यह भी पढ़ें:अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

17 से 22 अक्टूबर तक रहेगा शुष्क मौसम

दशहरे का त्यौहार मनाने वालों और रामलीला आयोजकों के लिए अच्छी खबर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 से 22 अक्टूबर के बीच दिल्ली में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैदानों में रावण दहन और मेले के आयोजनों में कुदरत की तरफ से कोई खलल नहीं पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

4 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

13 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

14 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

21 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

49 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

58 minutes ago