सांकेतिक तस्वीर
Delhi: आज देशभर में होली के त्यौहार की धूम है. लोग अपने अपने तरीके से इस त्यौहार को सेलिब्रेट करते हैं. रंगों के इस त्यौहार का स्वरूप कुछ सालों से बदलता जा रहा है. अब यह त्यौहार कई लोगों के लिए पीने और पिलाने का जरिया भी बन चुका है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ड्राई डे घोषित होने के एक दिन पहले ही दिल्ली में करीब 59 करोड़ रूपए की शराब बेची गई. बताया जा रहा है इतने रुपए की बिक्री के लिए 26 लाख शराब की बोतलें बेची गई.
दिल्ली में आबकारी विभाग में 6 मार्च तक करीब 227 करोड़ रुपए की शराब बेची है. दिल्ली में वर्तमान में 560 शराब की दुकाने हैं. अगर इन दुकानों पर कुल मिलाकर प्रतिदिन शराब की बिक्री देखी जाए तो 12 से 13 लाख रोजाना शराब की बोतलें बिकती है. वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार को शराब के बिक्री के आंकड़े प्रतिदिन से काफी बढ़ गए और यह क्रमशः 15 लाख, 22 लाख और 26 लाख के प्रतिदिन के आंकड़ों पर पहुंच गए.
होटलों और रेस्टोरेंट में बिकने वाली शराब इनमें शामिल नहीं
राजस्व के हिसाब से देखा जाए तो दिल्ली में केवल शराब की बिक्री से 6100 करोड़ रुपए का राजस्व दिल्ली सरकार को प्राप्त हुआ है. वहीं अगर राजस्व के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो उत्पाद शुल्क के रूप में 5000 और मूल्य वर्धित कर की हिस्सेदारी 1100 करोड़ रुपए रही. इसके अलावा दिल्ली में चलने वाले करीब 960 रेस्टोरेंट्स, क्लब और होटलों में शराब की कितनी बिक्री हुई उसका डाटा अभी इसमें शामिल नहीं है.
इसे भी पढ़ें: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खेली होली और गाया फाग गीत, कहा-उत्सवों का आनंद बना रहे
पिछले साल से ज्यादा पी गई शराब
वैसे तो त्योहारी सीजन के हिसाब से देखा जाए तो दिवाली क्रिसमस और नए साल पर शराब की बिक्री काफी ज्यादा हुई थी. लेकिन आबकारी विभाग के अनुसार इस साल मार्च के महीने में राजस्व की प्राप्ति पिछले साल की अपेक्षा काफी बेहतर रही.
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…