दिशा सालियान मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा.
Disha Salian Death Case: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इस केस की सीबीआई से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज करने की भी मांग की है. सतीश सालियान की जान को खतरे का अंदेशा होने के चलते पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है. उनके घर के बाहर कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.
सतीश सालियान ने अपनी याचिका में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि दिशा के साथ मारपीट और बलात्कार किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई. उनका दावा है कि कुछ प्रभावशाली राजनीतिक लोगों ने इस मामले को दबाने की साजिश रची. 8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी.
मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे दुर्घटनावश मौत का मामला बताया था. हालांकि, दिशा का परिवार आज भी इसे हत्या मानता है और न्याय की मांग कर रहा है.
वहीं इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. भाजपा विधायक अमित साटम ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.
शिवसेना नेता नीलेश राणे ने भी आरोप लगाया कि दिशा की मौत एक साजिश के तहत हुई थी. उन्होंने कहा कि 2020 से ही वे यह कह रहे हैं कि दिशा का बलात्कार और हत्या की गई थी.
मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में दिशा की मौत को एक दुर्घटना बताया है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक दिशा की मौत मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई.
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…