Bharat Express DD Free Dish

दिशा सालियान मौत मामले में पिता सतीश ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज करने की मांग, पुलिस ने बढ़ाई घर की सुरक्षा

सतीश सालियान ने अपनी याचिका में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि दिशा के साथ मारपीट और बलात्कार किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई.

Disha Salian

दिशा सालियान मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा.

Disha Salian Death Case: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इस केस की सीबीआई से नए सिरे से जांच कराने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे पर FIR दर्ज करने की भी मांग की है. सतीश सालियान की जान को खतरे का अंदेशा होने के चलते पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है. उनके घर के बाहर कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

सतीश सालियान ने लगाए गंभीर आरोप

सतीश सालियान ने अपनी याचिका में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि दिशा के साथ मारपीट और बलात्कार किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई. उनका दावा है कि कुछ प्रभावशाली राजनीतिक लोगों ने इस मामले को दबाने की साजिश रची. 8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी.

हत्या मान रहा दिशा का परिवार

मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे दुर्घटनावश मौत का मामला बताया था. हालांकि, दिशा का परिवार आज भी इसे हत्या मानता है और न्याय की मांग कर रहा है.

बीजेपी विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा

वहीं इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. भाजपा विधायक अमित साटम ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Nagpur Violence: कार, बाइक, क्रेन और मकान…जानें नागपुर हिंसा में कितने वाहनों में लगाई गई आग? अब सरकार देने जा रही इतना मुआवजा

शिवसेना नेता नीलेश राणे ने भी आरोप लगाया कि दिशा की मौत एक साजिश के तहत हुई थी. उन्होंने कहा कि 2020 से ही वे यह कह रहे हैं कि दिशा का बलात्कार और हत्या की गई थी.

मौत को पुलिस ने दुर्घटना बताया था

मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में दिशा की मौत को एक दुर्घटना बताया है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक दिशा की मौत मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read