देश

बाबा साहब ने सभी को वोट का हक दिलाया- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आंबेडकर जयंती पर संविधान निर्माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

देशभर में आज बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर में संविधान निर्माता की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर न केवल भारत, बल्कि दुनिया के हर पीड़ित, शोषित एवं वंचित की आवाज बने. आगे उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर राजनीति बहुत सारे लोगों ने की, लेकिन उनसे जुड़े हुए प्रमुख स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.

भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया- डिप्टी सीएम

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया. संविधान की बदौलत ही सभी को वोट देने का अधिकार मिला. पहले अशिक्षित व गरीबों को वोट देने का अधिकार नहीं था. सिर्फ पोस्ट ग्रेजुएट और अंग्रेजों के चाटुकारों को ही वोट देने का अधिकार था.

भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महासभा की तरफ से हजरतगंज स्थित विधानसभा निकट स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर परिसर में जंयती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. डिप्टी सीएम ने सभी को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की बधाई दी और कहा कि बाबा साहब ने हमेशा गरीब, पिछड़े और दलितों के उत्थान के लिए काम किया, समाज को दिशा दी, शिक्षा के महत्व को बताया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के पंच तीर्थों को अंगीकृत करते हुए पर्यटन श्रेत्र बनाने का काम किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की नीतियों पर चलकर प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है. प्रदेश में कानून का राज कायम किया जा रहा है. सभी को बराबरी का हक दिलाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सम्पूर्ण भारत वासियों को एक सूत्र में पिराया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

16 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

16 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

16 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

16 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: मिलेंगे तरक्की के नए मौके, लेन-देन में चूक पड़ सकती है भारी; जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…

17 minutes ago