महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है. इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सोमवार को इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आतंकवादियों के पनाहगार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने कहा कि खून का बदला खून से लिया जाएगा.
मुंबई में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा, “पहलगाम हमला बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. यह किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि देश पर हमला है. सभी देशवासियों ने इसे गंभीरता से लिया है. इस पर राजनीति करना बेकार की बात है. यह राजनीति का वक्त नहीं है.”
ऐसे नाजुक समय में सेना और भारत सरकार के साथ खड़े रहने की बात करते हुए Eknath Shinde ने कहा, “देश के बॉर्डर पर हमारे सेना के जवान हैं, उनके पीछे खड़े रहने का वक्त है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़े रहने का वक्त है. ऐसे समय पर राजनीति करना गलत है, क्योंकि हमले में बेकसूर लोग मारे गए हैं. पीड़ितों से हमने मुलाकात की तो उन्होंने अपनी आपबीती बताई. आतंकवादियों ने धर्म पूछकर गोली मारी है.”
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर की जा रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए Eknath Shinde ने कहा, “पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को तुरंत देश छोड़ना चाहिए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया में शामिल हैं. सिंधु जल संधि के विषय में भी निर्णय लिया गया है.”
यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: जब चल रही थीं गोलियां, zipline में वीडियो बनाने में मस्त रहा युवक, Video अब आया सामने
उन्होंने कहा, “जिन आतंकवादियों ने हमारे लोगों पर हमला किया है, उनके घर को बम से उड़ाने का काम किया गया है. ईट का जवाब पत्थर से और खून का बदला खून लिया जाएगा. हम पाकिस्तान को छोड़ेंगे नहीं. हर देशवासियों की इच्छा पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने की है, पीएम मोदी इस इच्छा को पूरा करेंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…