आस्था

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा अचानक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: राशिफल की गणना ग्रह-नक्षत्र और पंचांग (Aaj Ka Rashifa) के विश्लेषण के आधार पर की जाती है. दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल पर आधारित भविष्यवाणी है, जिसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का विस्तृत फलादेश बताया जाता है. आज का राशिफल आपको नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार, मित्र, स्वास्थ्य और दिनभर की शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में जानकारी देता है.

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. यह आपको बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं, किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, और कौन से अवसर आपके लिए उपलब्ध हो सकते हैं. राशिफल पढ़कर आप अवसरों और चुनौतियों दोनों के लिए तैयार रह सकते हैं.

मेष राशिफल

आज आपको शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखें और बड़ों के सामने ऐसी बात न करें जो उन्हें बुरी लगे. कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. सरकारी योजनाओं से लाभ होगा. नीति-नियमों का ध्यान रखें. घर के रिनोवेशन की योजना बना सकते हैं.

वृषभ राशिफल

आज लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और भक्ति में मन लगेगा. संतान की किसी बात से मन परेशान हो सकता है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. नया वाहन खरीद सकते हैं, लेकिन मनमर्जी से बचें. भाईचारे की भावना बनी रहेगी.

मिथुन राशिफल

आज जल्दबाजी या भावुकता में फैसले लेने से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दान-पुण्य में रुचि रहेगी. मन की परेशानी को मां से साझा करें. निजी मामलों पर ध्यान दें. किसी से बहस से मन उदास हो सकता है. सरकारी योजना से लाभ मिलेगा.

कर्क राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा. साझेदारी के कामों पर फोकस करें. पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएं. कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को माफ करें. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी. घूमने की योजना बन सकती है.

सिंह राशिफल

आज आय-व्यय का बजट बनाकर चलें. बड़ा जोखिम लेने से बचें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें. किसी भ्रम में न पड़ें. परिवार से खटपट की संभावना है. सावधानी बरतें.

कन्या राशिफल

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. संतान की संगति पर ध्यान दें. पिताजी की बात बुरी लग सकती है. नौकरी बदलने की योजना टालें.

तुला राशिफल

आज आय बढ़ाने का दिन है. परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे. किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से बाहर जाना पड़ सकता है. प्रेम जीवन में निवेश से बचें. नया घर खरीदने का सपना पूरा होगा. पुरानी गलती परेशान कर सकती है.

वृश्चिक राशिफल

आज सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें. बड़ों की बात ध्यान से सुनें. परिवार का सहयोग मिलेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी. ससुराल पक्ष की मदद से जीवनसाथी से अनबन सुलझाने की कोशिश करें. रुके काम में आलस्य न करें.

धनु राशिफल

आज का दिन आनंदमय रहेगा. परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. धन-धान्य में वृद्धि होगी. वादों को सोच-समझकर करें. वाद-विवाद से बचें. कार्यक्षेत्र में ढील न दें.

मकर राशिफल

आज बिजनेस योजनाओं से लाभ होगा. कोई मनोकामना पूरी हो सकती है. घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. नया प्रयास सफल होगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि से खुशी बढ़ेगी. दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा.

कुंभ राशिफल

आज खर्चों पर नियंत्रण रखें. विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को अवसर मिल सकता है. अच्छी सोच बनाए रखें. मेहनत से काम पूरे होंगे. संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी. जरूरतमंद की मदद करें.

मीन राशिफल

आज रिश्तों में एकजुटता बनाए रखें. रुके काम पूरे होंगे. मामा पक्ष से धन लाभ होगा. एक से अधिक स्रोतों से आय बढ़ेगी. पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 28 April 2025: मेष, तुला, कुंभ सहित 12 राशियों का जानें भविष्यफल

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

1 minute ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

23 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

28 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

31 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

45 minutes ago