देश

बीमारी के बावजूद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी, यात्रा का एप भी हुआ लॉन्च

भारत जोड़ो यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही है,तमाम कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक इससे जुड़ते जा रहे हैं.बताया जा रहा है कि यात्रा को लेकर लोगों में बड़ा भारी जोश है.इस बीच खबर है कि बीमारी के बावजूद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. हालांकि वह ज्यादा व़क्त तक साथ नहीं नहीं चलेंगी.लेकिन उनके यात्रा में शामिल होने से लोगों का हौसला बढ़ा है.

दो दिन रुकी रहेगी यात्रा

मंगलवार यानि 4 अक्टूबर और बुधवार यानि 5 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा दशहरा के चलते रुकी रहेगी. इसी बीच राहुल गांधी भी सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा ऐप लॉन्च किया. उन्होंने बताया कि, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक ऐप लॉन्च किया है. इसमें यात्रा की लाइव लोकेशन देख सकते हैं. साथ ही इसको डाउनलोड कर अपना नंबर डालकर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे. इस ऐप के जरिए आम नागरिक डिजिटल भारत जोड़ो यात्री भी बन सकेंगे, जिसका सर्टिफिकेट भी मिलेगा.

यात्रा को लेकर सुझाव भी आमंत्रित

इसके साथ ही इस ऐप में लोग अपने सुझाव दे सकते हैं और इसको कैसे बेहतर बनाया जा सकता है. इसके लेकर भी जानकारी दी जा सकती है. हालांकि अभी तक इसकी वेबसाइट लांच की गई थी लेकिन अब ऐप भी लॉन्च कर दिया गया है.राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी. इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरूआत में कश्मीर में होगा इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने से कार्यकर्ता में नया उत्साह देखा जा रहा है.

—आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

25 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

54 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago