देश

‘हिल जाएगी कुर्सी’, स्ट्रेचर से देवेंद्र महतो ने भरी हुंकार; बताया युवा का उल्टा मतलब

Devendra Nath Mahto on Ranchi Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली व अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन अब अपने बेहद उग्र और निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. 17 दिनों के आंदोलन के बाद सोमवार को हजारों की संख्या में आक्रोशित छात्रों ने झारखंड विधानसभा घेराव के लिए ऐतिहासिक मार्च निकाला. आठ-आठ सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़कर, खेतों के रास्तों से होते हुए बेखौफ छात्र विधानसभा के गेट नंबर 1 तक जा पहुंचे.

पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछारों और दागे गए आंसू गैस के गोलों के बीच भी छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे. भगदड़ जैसी स्थिति और कई साथियों के चोटिल होने के बावजूद आंदोलनकारियों ने आर-पार का मोर्चा खोल दिया है.

एंबुलेंस से पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो (Devendra Nath MahtoAssembly March Ranchi)

पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर 10.5 किलोग्राम वजन घट चुका है. इसके बावजूद वे स्ट्रेचर और एंबुलेंस के जरिए सीधे इस ‘विधानसभा घेराव’ मार्च का हिस्सा बनने पहुंचे.

हाथों में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लिए देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिसिया कार्रवाई और सरकार के रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए ‘युवा’ शब्द का बेहद अनूठा और जोशीला मतलब समझाया. उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि

‘युवा’ शब्द का उल्टा ‘वायु’ होता है और ‘वायु’ को कोई नहीं रोक सकता! देखते हैं सरकार की लाठी में कितना दम है. आप इस मार्च में छात्रों का दर्द देख सकते हैं. 9 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी मैं स्ट्रेचर पर यहां आया हूं, लेकिन कायर सरकार वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले चलाकर हमारी आवाज दबा रही है. जब-जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है.’

मुख्यमंत्री को सीधा अल्टीमेटम (Devendra Mahto Ultimatum to Jharkhand CM)

तीन दौर की वार्ता बेनतीजा रहने और आंदोलन के 17वें दिन आंसू गैस के दागे जाने पर देवेंद्र महतो ने राज्य के मुख्यमंत्री को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर छात्रों को वाटर कैनन और आंसू गैस का जो ‘तोहफा’ दिया जा रहा है, वह झारखंड को कलंकित करने वाला है. महतो ने चेतावनी देते हुए कहा-

‘अगर छात्रों की न्यायसंगत मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा और पूरी सरकार हिल जाएगी. सरकार ने छात्रों को दुश्मन मान लिया है. अब किसी डेलिगेशन या कमिटी से बात नहीं होगी, अब सीधे मुख्यमंत्री से आमने-सामने बात होगी. यह कोई सामान्य प्रदर्शन नहीं, बल्कि अब जन-आंदोलन बन चुका है.’

ये भी पढ़ें: रांची में 6 लेयर की सुरक्षा भी फेल! तार-बैरिकेडिंग टूटी, वाटर कैनन पर किया डांस

98% मांगों के दावे के बीच अटकी बात

प्रशासन की ओर से 1,500 से अधिक जवानों (RAF, IRB और QRT) की तैनाती और धारा 163 लागू होने की चेतावनियों के बावजूद छात्र डटे हुए हैं. सरकार का दावा है कि उसने अभ्यर्थियों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली हैं, लेकिन छात्रों का कहना है कि वे जिन 13 विवादित परीक्षाओं (विशेषकर CGL परीक्षा) को रद्द करने की मांग कर रहे थे, उनमें से केवल 3 पर ही सहमति बनी है. छात्र नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी सभी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago