देश

Varanasi: काशी विश्‍वनाथ धाम में भक्तों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2 साल में दर्शन के लिए पहुंचे 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

Varanasi: बीते दो साल में बाबा विश्वनाथ के दरबार में रिकॉर्ड संख्या में भक्तों ने अरजी लगाई है और ये संख्या लगातार बढ़ ही रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काशी कॉरिडोर बनने के बाद 12 करोड़ 92 लाख से अधिक शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं. मान्यता है कि यहां पर जो भक्त अपने दुख और दर्द को लेकर आता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है और उसके कष्ट बाबा खत्म कर देते हैं.

इस सम्बंध में काशी विश्वनाथ धाम ने दो वर्षों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या की लिस्ट जारी कर भक्तों में हो रही बढ़ोत्तरी की जानकारी दी है. अगर मंदिर द्वारा जारी लिस्ट की मानें तो 6 दिसंबर 2023 तक 12 करोड़ 92 लाख 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. दिसंबर अंत तक यह संख्या 13 करोड़ पार करने का अनुमान है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को काशी कॉरिडोर का लोकार्पण किया था और इसी के बाद से लगातार यहां पर बाबा के भक्तों का तांता लगा हुआ है. प्रतिदिन लाखों भक्त बाबा के दरबार में दर्शन करने आ रहे हैं. विशेष अवसरों और सावन के महीने में तो यहां पर भक्तों के आने की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. वहीं बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि यहां आने पर बहुत ही अच्छा लगता है और बाबा सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं. वह कहते हैं कि उनको साल में जब भी मौका मिलता है वह आ जाते हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, यहां हर चीज की सुविधा है. सब कुछ सिस्टमैटिक ढंग से हो रहा है.

ये भी पढ़ें- PM Modi’s Varanasi Visit: PM मोदी काशी का करेंगे दो दिवसीय दौरा, 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

तो वहीं बाबा विश्वनाथ को लेकर एक अन्य श्रद्धालु कहते हैं कि, वो यहां काफी पहले से आते रहे हैं. वह कहते हैं कि काशी कॉरिडोर बनने के बाद अब काफी बदलाव हो गया है. पहले इस तरीके का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था. अब बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है. जो कि बहुत ही अच्छा लग रहा है. यहां एक बार आने के बाद यहां से जाने का मन ही नहीं करता है. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago