दो धागे श्री राम के लिए अभियान हुआ तेज
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य अब अंतिम पड़ाव पर है. 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. इसी बीच एक नई जानकारी सामने आई है. जिसमें कहा जा रहा है कि पुणे में “दो धागे श्री राम के लिए” चलाए जा रहे अभियान ने तेजी पकड़ ली है. इस अभियान के तहत लाखों लोग राम लला की प्रतिमा के लिए वस्त्रों को तैयार करने में जुटे हुए हैं. 13 दिनों तक चलने वाला यह अभियान, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और पुणे के हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से चलाया जा रहा है. जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर को हुई है.
दो धागे श्री राम के लिए अभियान की आयोजक अनघा घैसास ने उत्साह जताते हुए कहा कि अगले 13 दिनों में लगभग 10 लाख लोग इस अभियान से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. ये सभी लोग अभियान से जुड़कर वस्त्रों की बुनाई करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के जरिए हथकरघा की कला को बढ़ावा देते हुए इस पवित्र कार्य में आम जनमानस को शामिल करने के उद्देश्य पर जोर दिया है. हथकरघा के लिए इंजीनियरिंग समान कौशल की जरूरत है.
अनघा घैसास ने आगे बताया कि “हमारा इरादा हथकरघा को बढ़ावा देना भी है. इस अभियान के जरिए उसे गति भी मिल रही है. जिस चीज का एक लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. वो अब पूरा हो रहा है. हथकरघा आसान नहीं है. इसके लिए सटीक गणितीय, धैर्य और विज्ञान की जरूरत होती है, इसलिए ये इंजीनियरिंग के किसी भी मायने में कम नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि वस्त्रों में किसी तरह की कोई खराबी न आए, इसके लिए हर हथकरघा मशीन पर एक एक्सपर्ट को भी रखा गया है. जो इसकी बुनाई करने वालों को गाइड करेगा.
इसे भी पढ़ें: Mehbooba Mufti On Article 370: अनुच्छेद 370 पर फैसला आने से पहले महबूबा मुफ्ती घर में नजरबंद, प्रशासन ने किया इनकार
उन्होंने बताया कि रामलला के लिए बनाए जा रहे वस्त्र रेशम से तैयार हो रहे हैं. इसमें चांदी की ज़री से सजावट होगी. उन्होंने कहा कि इस अभियान को तब और गति मिली है, जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राम मंदिर ट्रस्ट के गोविंद देव गिरि महाराज यहां दौरे पर आए थे.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…