देश

UP Politics: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर पर मिला 200 करोड़ से अधिक कैश…अखिलेश का BJP सरकार पर निशाना, बोले- ‘भाजपा को होना चाहिए शर्मिंदा’

UP News: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में 200 करोड़ से अधिक कैश बरामद होने के बाद से यूपी में सियासत तेज हो गई है. इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि “भाजपा को शर्मिंदा होना चाहिए और देश के सामने माफी मांगनी चाहिए कि उनकी नोटबंदी जैसी योजना फर्जी निकली.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि एक साहू (कांग्रेस सांसद धीरज साहू) नहीं, इस तरह के न जाने कितने घरों में पैसा होगा… जो सरकार नोटबंदी जैसा फैसला लाई हो और कह रही हो कि इसके बाद कालाधन, आतंकवाद खत्म हो जाएगा तो बताइए किसी व्यक्ति के घर पर इतना पैसा कैसे निकल रहा है?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा और भाजपा को पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा कि “हम 2022 का वो दिन याद दिलवाना चाहते हैं, जब एक इत्र व्यापारी के घर से भी 200 करोड़ से ज्यादा रुपया निकला था. उस समय भाजपा के लोगों ने अपने संसाधनों का उपयोग करके ये प्रचार करवाया था कि समाजवादियों का पैसा है.” इसी के साथ ही अखिलेश ने मुस्कुराते हुए कहा कि “अगर वो सपा का पैसा है तो कम से कम आधा ही हमे दिलवा दो.”

ये भी पढ़ें- IT Raid: धीरज साहू के ठिकानों से कुल 353 करोड़ मिले, 5 दिन में आयकर की टीम ने खंगाले 9 ठिकाने

थक गई मशीनें

बता दें कि धीरज साहू से जुड़ी एक डिस्टिलरी यूनिट से जब्त की गई नकदी की गिनती पांचवें दिन भी जारी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, नोटों की गिनती के दौरान कई मशीनें खराब हो गईं हैं. कथित तौर पर गिनती मशीनों की तुरंत मरम्मत के लिए कुछ मैकेनिक बैंक में मौजूद रहे. तो वहीं अब एसबीआई के अधिकारियों ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि, संबलपुर और टिटिलागढ़ ब्रांच में नोटों की गिनती खत्म हो गई है. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो टिटिलागढ़ से 11 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं, जबकि संबलपुर में जब्त की गई राशि 37.50 करोड़ रुपये है. तो वहीं सूत्रों ने इस सम्बंध में दावा किया है कि, 176 बैगों में ब्रांच में लाई गई नकदी की गिनती के लिए बलांगीर की एसबीआई ब्रांच में लगभग 60 कर्मचारी और कई मशीनें लगाई गई हैं. तो वहीं अधिकारियों ने शनिवार रात तक कथित तौर पर 102 बैगों में रखी लगभग 140 करोड़ रुपये की नकदी की गिनती पूरी कर ली है. बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में 200 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद होने के बाद से सियासत गरम हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

28 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago