देश

गो फर्स्ट की ‘उड़ान बहाली योजना’ के दस्तावेजों की जांच करेगा DGCA,तीन मई से बंद हैं एयरलाइंस की उड़ानें

विमानन क्षेत्र का नियामक डीजीसीए दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन गो फर्स्ट में नई जान डालने के लिए पेश योजना से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण करने के साथ उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू करने की उसकी तैयारियों को भी परखेगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी. गो फर्स्ट की उड़ानों का परिचालन वित्तीय समस्याएं गहराने के बाद तीन मई से ही बंद चल रहा है. इस दौरान एयरलाइन ने स्वैच्छिक रूप से दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी, जिस पर उसे राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से मंजूरी भी मिल चुकी है.

गो फर्स्ट के प्रतिनिधियों ने डीजीसीए के अफसरों से की चर्चा

सूत्रों ने बताया कि गो फर्स्ट के मौजूदा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने एयरलाइन की पुनरुद्धार योजना के विभिन्न पहलुओं पर बुधवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों के साथ चर्चा की.

दोबारा उड़ानों के संचालन की तैयारियों का जायजा लेगा DGCA

सूत्रों ने कहा कि दिवाला प्रक्रिया के समाधान पेशेवर के तौर पर नियुक्त शैलेंद्र अजमेरा और अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने पुनरुद्धार योजना के बारे में डीजीसीए अधिकारियों के सामने विस्तृत रिपोर्ट दी. इस दौरान पेश किए गए दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद डीजीसीए दोबारा उड़ानों के संचालन की उसकी तैयारियों का भी आकलन करेगा. सूत्रों के मुताबिक, डीजीसीए का यह आंकलन अगले सप्ताह होने की उम्मीद है.
एक सूत्र ने कहा कि पुनरुद्धार योजना में गो फर्स्ट की घरेलू उड़ानों के गंतव्य को 29 से घटाकर 23 करने का प्रस्ताव रखा गया है. इसका मतलब है कि दोबारा उड़ानें शुरू होने पर गो फर्स्ट जयपुर, लखनऊ, कन्नूर, पटना, वाराणसी और रांची के लिए उड़ानें नहीं संचालित करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Shailendra Verma

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

5 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

10 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

28 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

29 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

53 minutes ago