देश

कभी अमेरिका दौरे पर आतंकवाद को लेकर चर्चा होती थी, अब निवेश, तकनीकी और सुरक्षा के समझौते होते हैं: जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री अमेरिका दौरों के दौरान आतंकवाद पर चर्चा करते थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया अमेरिकी दौरे में अंतरिक्ष, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और तकनीकी सहायता संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. जेपी नड्डा ने राजस्थान के भरतपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि अब जब भारत की बात होती है तो कोई भी भारत को पाकिस्तान से जोड़कर बात नहीं करता.

पहले आतंकवाद और पाकिस्तान के मुद्दे पर चर्चा होती थी-नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “2014 से पहले जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका जाते थे तो वह किन मुद्दों पर चर्चा करते थे- आतंकवाद, सीमा पार आतंकवाद, पाकिस्तान, लेकिन अब ऐसा नहीं है. हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका गये थे. अमेरिका और भारत के रिश्ते ने नई ऊचांईयां हासिल की हैं और हमारे बीच अंतरिक्ष, क्रायोजेनिक इंजन, एफडीआई, और तकनीकी सहायता एक दूसरे को देने का समझौता हुआ है”

भाजपा ने वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति को खत्म कर दिया

उन्होंने आगे कहा, “आज अगर भारत की चर्चा होती है तो कोई भी भारत को पाकिस्तान से जोड़कर बात नहीं करता. मोदी के नेतृत्व में हमने देश को सुरक्षित रखने की क्षमता हासिल कर ली है.” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में पार्टी ही परिवार है. भाजपा ने वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा “अब राजनीतिक दल जहां परिवार की पार्टी बन कर रह गए हैं, वहीं भाजपा में पार्टी ही परिवार है.”

यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा : राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने बिष्णुपुर में रोका, पीड़ितों से मिलने राहत शिविर जाने की थी तैयारी

नड्डा ने जब भरतपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया तब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे. इससे पहले, राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने भरतपुर में संवाददाताओं से कहा “समान नागरिक संहिता आज की जरूरत है. इस पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा. सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

17 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

24 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

41 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

43 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

1 hour ago