देश

Bharat Pakistan Tension: आज फिर पाकिस्तान से होगी DGMO स्तर की वार्ता, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Bharat Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) आज दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण वार्ता करने वाले हैं. इस बातचीत का उद्देश्य हाल ही में बनी युद्धविराम संबंधी सहमति को और मजबूत करना है. भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान की ओर से मेजर जनरल काशिफ चौधरी बातचीत का नेतृत्व करेंगे.

DGMO की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

सूत्रों के अनुसार, बातचीत के बाद दोनों देशों के DGMO एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. इस प्रेस वार्ता में विशेष रूप से सीमा पार भारतीय वायुसेना के हमलों पर चर्चा की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि इस वार्ता के माध्यम से युद्धविराम की शर्तों को और सख्ती से लागू किया जाएगा.

DGMO की यह बैठक उस समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच पिछले चार दिनों से सैन्य तनाव बना हुआ था. इस दौरान सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं हुईं. इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान ने जमीन, समुद्र और वायु मार्ग में सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का निर्णय लिया.

भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद और एयर मार्शल ए. के. भारती ने बताया कि हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया गया. इन आतंकियों में यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे खतरनाक नाम शामिल थे.

पाक के 11 एयरबेस तबाह

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस भी तबाह कर दिए, जिससे उनकी सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ. हालांकि संघर्षविराम समझौते के बावजूद जम्मू-कश्मीर में गोलाबारी और ड्रोन गतिविधियों की खबरें आई हैं. भारतीय सेना ने इन कार्रवाइयों का सटीक और समय पर जवाब दिया.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: आतंकी अब्दुल रऊफ के जनाजे में शामिल हुए पाक आर्मी के खुफिया अफसर, भारत ने जारी कर दी नामों की लिस्ट

7 मई से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा पर हुई भारी तोपखाने और गोलाबारी में करीब 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. भारत का यह स्पष्ट संदेश है कि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और क्षेत्रीय शांति को बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

14 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

1 hour ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

2 hours ago