बरारी छह नंबर बस्ती में धंसी जमीन से निकलता आग और जहरीला धुआं. (PC; भारत एक्सप्रेस)
Dhanbad Land Subsidence: धनबाद के झरिया का भूमिगत आग प्रभावित इलाका एक बार फिर थर्रा उठा है. गुरुवार को बरारी छह नंबर बस्ती के पास जमीन फटने से न सिर्फ गहरी दरारें बनीं, बल्कि जमीन के सीने से जहरीली गैसें और आग भी उबलने लगी हैं.
धनबाद के झरिया में अचानक हुए इस हादसे से बस्ती में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय निवासियों को आशंका है कि जमीन के नीचे का दायरा बढ़ा तो मुख्य सड़क और रिहाइशी मकान इसकी चपेट में आ सकते हैं. लोग बीसीसीएल की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.
धनबाद के झरिया स्थित लोदना क्षेत्र की बरारी छह नंबर बस्ती में गुरुवार को भू-धंसान की भयानक घटना सामने आई है. लगातार जारी बारिश के बीच अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और जमीन ताश के पत्तों की तरह धंस गई. जमीन धंसने के साथ ही उसमें चौड़ी दरारें पड़ गईं, जिनसे आग की लपटें और घना जहरीला धुआं निकलने लगा. इस मंजर को देखते ही आसपास के निवासियों में भगदड़ मच गई और इलाके में खौफ का माहौल कायम हो गया.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि धंसान वाली जगह के बेहद करीब से लक्ष्मी कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गुजरती है. अगर जमीन धंसने और आग का दायरा इसी तरह बढ़ता रहा तो पूरी सड़क जमींदोज हो सकती है, जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट जाएगा. इसके साथ ही जमीन के अंदर छिपी आग और जहरीली गैस की वजह से आसपास के घरों के अस्तित्व पर भी सीधा संकट आन पड़ा है.
घटना के बाद स्थानीय नेता सबूर गोराई ने बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कोयले के अंधाधुंध खनन और उचित वैज्ञानिक सुरक्षा उपाय न अपनाए जाने के कारण यह हादसा हुआ है. सूचना मिलने पर बीसीसीएल की टीम ने मुआयना कर दरारों की भराई कराने का आश्वासन दिया है. हालांकि, ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि केवल मलबा डालने से आग नहीं बुझेगी पहले भूमिगत गैस और आग का स्थायी उपचार किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें-कॉपी विवाद में गई मासूम की जान: हरदोई के सरकारी स्कूल में शिक्षक की प्रताड़ना से छात्रा की मौत
-भारत एक्सप्रेस
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…