देश

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, बोले- यह प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

रिपोर्ट- मनमीत गुप्ता


अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा पहली बार अयोध्या पहुंचे. उनके अयोध्या पहुंचते ही महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से उन्हें लेने के लिए विशेष वाहन पहले से एयरपोर्ट पर मौजूद था.

अयोध्या पहुंचने के बाद जितेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह बेहद महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आध्यात्मिक रूप से भी खास है. उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए चयन समिति और ट्रस्ट के सदस्यों का आभार जताया. साथ ही कहा कि वह इसे प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद भी मानते हैं.

पहली बार अयोध्या पहुंचे जितेंद्र मिश्रा

जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह उनकी अयोध्या की पहली यात्रा है. ऐसे में वह सबसे पहले ट्रस्ट की मौजूदा व्यवस्थाओं और कामकाज को समझना चाहते हैं. उन्होंने मीडिया से भी थोड़ा समय देने की अपील की, ताकि वह औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद आगे की तैयारियों को ठीक से समझ सकें.

उन्होंने साफ किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान जिम्मेदारी को समझने और ट्रस्ट के साथ मिलकर आगे की दिशा तय करने पर है. उनके मुताबिक, आने वाले समय में वह ट्रस्ट के साथ चर्चा के बाद अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे.

जल्द सामने आएगी पूरी कार्ययोजना

नवनियुक्त CEO ने कहा कि वह अपनी कार्ययोजना को लेकर जल्द ही विस्तार से जानकारी साझा करेंगे. इसके लिए पहले ट्रस्ट के सदस्यों और संबंधित व्यवस्थाओं के साथ पूरी तरह परिचित होना जरूरी है. उन्होंने संकेत दिया कि पदभार संभालने और शुरुआती स्तर पर कामकाज को समझने के बाद ही आगे की प्राथमिकताओं को सार्वजनिक किया जाएगा.

जितेंद्र मिश्रा के अयोध्या पहुंचने के साथ ही अब यह उम्मीद की जा रही है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज में उनकी भूमिका जल्द स्पष्ट रूप से दिखाई देगी. हालांकि, उन्होंने अभी अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है और कहा है कि उचित समय पर पूरी कार्ययोजना सामने रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें- ऑटो सेक्टर में बड़े बदलाव का दौर, पीएम मोदी ने बताया आगे का रास्ता

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

23 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

24 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

42 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

55 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

1 hour ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

2 hours ago