देश

‘अली-बजरंगबली’ बयान में बुरे फंसे कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, लखनऊ में दर्ज हुई FIR, मांगी माफी, कथा के दो कार्यक्रम रद्द

Dhirendra Shastri News: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इस बार एक बयान में बुरा फंस गए हैं. हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली है लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. उनको लगातार गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. उनके ऊपर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है. तो वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि इस विवादित बयान के बाद लखनऊ और गाजियाबाद में होने वाली उनकी कथा रद्द कर दी गई है. फिलहाल उनका माफी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है. ‘अली-बजरंगबली’ के कमेंट पर माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से लिया गया. वह सभी धर्मों के देवताओं का सम्मान करते हैं. इसी के साथ ही उन्होने ये भी कहा कि ‘हज़रत अली अहिंसा के पुजारी थे. मैंने उनके बारे में पढ़ा है और हम सभी देवताओं का सम्मान करते हैं.’ वीडियो में आगे उन्होंने कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा है कि ‘दरअसल, मैंने एक पीड़ित व्यक्ति से पूछा कि उसका नाम क्या है, और उसने उत्तर दिया अली. इस पर मैंने कहा कि हमारे पास बजरंग बली हैं, वो आपके भी पिता हैं.’ धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि ‘मौला अली अहिंसा और मुसलमानों के देवता हैं. मेरे दिल में उनके लिए सम्मान है. अगर किसी को मेरे शब्दों या बयानों से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं.’

ये भी पढ़ें-Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक, शेयर किया गया अश्लील कंटेंट का लिंक, मचा हड़कंप

मौलाना ने की गिरफ्तारी की मांग

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर लगातार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग मुस्लिम समाज द्वारा की जा रही है. मौलाना ने शास्त्री को गिरफ्तार करने की मांग की है. शुक्रवार को शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने लखनऊ की चौक कोतवाली में तहरीर देकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है और गिरफ्तार करने की मांग की है. सैफ अब्बास नकवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिया और सुन्नी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है.

कथा हुई रद्द

मीडिया सूत्रों के मुताबिक विवादों के चलते धीरेंद्र शास्त्री की लखनऊ और गाजियाबाद में होने वाली कथा रद्द कर दी गई है. शास्त्री इस दौरान अपने ही धाम पर दिव्य दरबार सजाएंगे और 11 से 15 अप्रैल तक अर्जी लगेगी. मिली जानकारी के मुताबिक उनके अपने धाम पर 11 अप्रैल से दरबार लगेगा. इसी क्रम में हनुमान जयंती के मौके पर 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन दिन का दरबार भी लगाया जाएगा. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि उन्होंने जल्द ही लखनऊ और गाजियाबाद में कथा करने के लिए कहा है. कथा रद्द करने को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि शारीरिक श्रम अधिक होने के कारण कुछ दिन के आराम के बाद एनर्जी के साथ कथा का आयोजन किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

30 seconds ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

21 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

23 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

26 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

41 minutes ago