देश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकला झूठा, झांसी के दंपती का दावा- शिकायत की तो मंच से भगा दिया

Dhirendra Krishna Shastri: पर्ची निकालने के लिए मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक पर्ची झूठी साबित हुई. उन्होंने एक महिला की पर्ची निकालकर बेटा होने का दावा किया था, लेकिन महिला ने बेटी को जन्म दिया. जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत ‘अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन’ में कर दी. यह खबर सामने आने के बाद बाबा बागेश्वर में श्रद्धा रखने वालों में हड़कंप मच गया.

दरअसल यूपी के झांसी में बेटे की चाह रखने वाले दंपती ने दावा किया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनके लिए एक पर्चा बनाया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि पत्नी को प्रेत बाधा होने की वजह से पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो पा रही है. उन्होंने पर्ची में लिखा कि इस बार उसका ‘पुत्र योग’ बन रहा है. लेकिन बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दावा झूठा निकला. महिला ने चौथी बार बेटी को जन्म दिया है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक झांसी के मऊरानीपुर के रहने वाले राजेंद्र श्रीवास साल 2024 में अपनी पत्नी को लेकर बागेश्वर धाम गए थे. इससे पहले भी वो कई बार बागेश्वर धाम जा चुके थे, जिसकी वजह से इस बार धीरेंद्र शास्त्री ने उनका पर्चा निकाल दिया. उस समय दंपती को तीन बेटियां थी.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकला झूठा

पर्ची निकाला बेटे का हो गई बेटी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस पर्चे में लिखा था कि उनकी पत्नी को साल 2019 से ही प्रेत बाधा है. इस बार उनका पुत्र योग बन रहा है. धीरेंद्र शास्त्री के पर्चे में पुत्र योग की बात लिखा देख दोनों बहुत खुश हुए. राजेंद्र और उनकी पत्नी आगे बच्चे का प्लान नहीं कर रहे थे, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री के दावे (मैं जो लिख देता हूं कोई उसे काट नहीं सकता) से उन्हें उम्मीद जगी. लेकिन जब चौथी बार बेटी हुई तो वे इस मामले को लेकर बाबा बागेश्वर धाम पहुंचे. वे जानना चाहते थे कि आखिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पर्ची गलत कैसे साबित हुई, तो मंच पर ही उन्हें जलील कर दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजेंद्र से पूछा गया कि जो नामकरण कराना चाहते हैं तो वो उपर आ जाएं. जिसके बाद दंपती मंच पर पहुंचे तो धीरेंद्र शास्त्री से पूछा कि आप बताइए गुरु जी कि ये लाला है या लाली?

पर्चा देखते ही सकपका गए धीरेंद्र शास्त्री

जिसके बाद हमने उन्हें उनका लिखा हुआ पर्चा दे दिया. पर्चा देखते ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सकपका गए और बोले कि ‘ये गलत है’. पर जब हमने पूछा कि किससे गलती हुई, तो वहां मौजूद उनके चेलों ने उन्हें मंच से नीचे उतारकर धाम से ही भगा दिया.

ये भी पढ़ें- 4 पंडित, 4 मौत और 8 घंटे में एनकाउंटर! क्या है आजमगढ़ की भूतिया मर्डर मिस्ट्री?

जिसके बाद दंपती ‘अखिल भारतीय अंधश्रधा निर्मूलन समिति’ से संपर्क किया और अपनी पीड़ा बताई. दंपती ने लोगों से अपील की है कि लोग अंधविश्वास में पड़कर गुमराह न हों. वो भगवान पर सवाल नहीं खड़ा कर रहे बस अपना अनुभव साझा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आज का पंचांग: चतुर्थी पर बन रहा आयुष्मान योग, इस मुहूर्त में करें मां कूष्मांडा की पूजा

AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…

1 hour ago

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

9 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

10 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

10 hours ago