हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी
Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम वाले उनके घर से उठाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की टीम सुबह करीब 7:45 बजे उनके सेक्टर-56 स्थित घर पर पहुंच गई. उनकी मां ने जैसे ही दरवाजा खोला पुलिस घर में दाखिल हो गई और ध्रुव राठी को अपने साथ ले गई.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि रात से ही करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम उनके आवास के बाहर तैनात रही. आज सुबह उन्हें अपने साथ ले गई. हालांकि उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है.
सीजेपी के एक्स हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट किया गया है. जिसमें बताया गया है कि CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया. पोस्ट में आगे दावा किया गया है कि सुबह करीब 8 बजे करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम उनके घर पहुंची हुई थी.
सीजेपी ने यह भी दावा किया गया है कि ये सभी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे.
बता दें कि आज 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. जिसको लेकर पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील कर दी गई है. प्रदर्शन की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से चारों तरफ कड़ा पुलिस का पहरा है. इस प्रदर्शन का कारण मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगे आरोप और SIR का मुद्दा है. सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है..
ये भी पढ़ें- ‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके
ध्रुव राठी भारतीय यूट्यूबर हैं जो जर्मनी में रहते हैं. हरियाणा के रोहतक में 8 अक्टूबर 1994 को जन्मे ध्रुव राठी सोशल, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर वीडियोज बनाते हैं. उन्होंने जर्मनी के कार्लजूहे प्रौद्योगिकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसके बाद उन्होंने रिन्यूवल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री ली है.
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh News: बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज…
Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…
अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…
Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…
उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…