Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके में अज्ञात उपद्रवियों ने खाने में जहर मिलाकर 16 बेजुबान कुत्तों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पशु प्रेमियों तथा स्थानीय नागरिकों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.
घटना की शुरुआत शुक्रवार रात को हुई, जब स्थानीय निवासी ऋषिका उत्तम पाटिल के पालतू कुत्ते ‘झिंगा’ के मुंह से अचानक लार टपकने लगी और वह तड़पने लगा. उन्होंने बिना देर किए तुरंत पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) को बुलाया और इलाज शुरू कराया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कुत्ते की जान नहीं बच सकी.
इसके कुछ ही देर बाद उसी इलाके में चार अन्य कुत्तों की भी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते शनिवार शाम तक कुत्तों की मौत का यह खौफनाक आंकड़ा बढ़कर 11 और फिर कुल 16 तक पहुंच गया.
जब एक के बाद एक कई कुत्तों की ऐसी हालत में मौत हुई, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वेटरनरी अधिकारियों को दी. डॉक्टरों की टीम ने मरे हुए कुत्तों का पोस्टमार्टम किया, जिसकी रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सभी कुत्तों को खाने में खतरनाक जहर मिलाकर दिया गया था.
ये भी पढ़ें: राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो
इस मामले में ऋषिका उत्तम पाटिल की आधिकारिक शिकायत पर वेस्ट देवपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की बारीकी से जांच शुरू कर दी है, जिसमें दो अनजान लोगों की संदिग्ध हरकतें कैद हुई हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में दहशत का माहौल है.
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…