Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके में 16 कुत्तों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है. जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया है?

Dog Poisoning Case Dhule Maharashtra

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके में अज्ञात उपद्रवियों ने खाने में जहर मिलाकर 16 बेजुबान कुत्तों की बेरहमी से हत्या कर दी. इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पशु प्रेमियों तथा स्थानीय नागरिकों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

पालतू कुत्ते से शुरू हुई थी दर्दनाक दास्तान (Dog Cruelty In Dhule Maharashtra)

घटना की शुरुआत शुक्रवार रात को हुई, जब स्थानीय निवासी ऋषिका उत्तम पाटिल के पालतू कुत्ते ‘झिंगा’ के मुंह से अचानक लार टपकने लगी और वह तड़पने लगा. उन्होंने बिना देर किए तुरंत पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) को बुलाया और इलाज शुरू कराया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कुत्ते की जान नहीं बच सकी.

इसके कुछ ही देर बाद उसी इलाके में चार अन्य कुत्तों की भी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते शनिवार शाम तक कुत्तों की मौत का यह खौफनाक आंकड़ा बढ़कर 11 और फिर कुल 16 तक पहुंच गया.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जब एक के बाद एक कई कुत्तों की ऐसी हालत में मौत हुई, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वेटरनरी अधिकारियों को दी. डॉक्टरों की टीम ने मरे हुए कुत्तों का पोस्टमार्टम किया, जिसकी रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सभी कुत्तों को खाने में खतरनाक जहर मिलाकर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस (Wadibhokar Dhule dog death update)

इस मामले में ऋषिका उत्तम पाटिल की आधिकारिक शिकायत पर वेस्ट देवपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की बारीकी से जांच शुरू कर दी है, जिसमें दो अनजान लोगों की संदिग्ध हरकतें कैद हुई हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में दहशत का माहौल है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest