Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. राइफल को लावारिस छोड़ ASI साहेब टुल्ल नजर आए. वहीं एक कॉन्सटेबल ने हद पार कर दी.

Ambikapur-Police-Drunk-ASI-Constable-Viral-Video

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस महकमे को पूरी तरह शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और एक आरक्षक शराब के नशे में पूरी तरह धुत होकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सरकारी हथियार की सुरक्षा पर खतरा (Ambikapur police viral video)

इस पूरी घटना का सबसे खतरनाक और चिंताजनक पहलू यह है कि दोनों पुलिसकर्मियों के पास ही उनकी सरकारी इंसास (INSAS) राइफल लावारिस हालत में रखी हुई थी. जरा सोचिए, यदि कोई असामाजिक तत्व या अपराधी इस स्थिति का फायदा उठाकर सरकारी हथियार लेकर फरार हो जाता, तो राज्य की सुरक्षा के लिए कितनी बड़ी आपदा खड़ी हो सकती थी.

इस वीडियो के सामने आने के बाद आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या खाकीधारी ही अब अपनी और देश के हथियारों की सुरक्षा को ताक पर रख चुके हैं?

क्या उठ रहे हैं बड़े सवाल? (Ambikapur drunk ASI Video)

  • क्या ये दोनों पुलिसकर्मी घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात थे?
  • यदि वे ड्यूटी पर थे, तो शराब के नशे में इस हद तक बेसुध होने की अनुमति उन्हें किसने दी?
  • सरकारी और बेहद संवेदनशील हथियार (इंसास राइफल) की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी थी?

ये भी पढ़ें: एक जुगाड़ से कैसे बचे 75+ लोग? अटल आवास में भीषण आग से बिलासपुर में हड़कंप

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, इस वायरल वीडियो की वास्तविकता, घटना की सटीक परिस्थितियों और संबंधित पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद अब इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि विभाग की तरफ से क्या आधिकारिक बयान आता है और लापरवाह कर्मियों पर क्या विभागीय कार्रवाई की जाती है. बहरहाल, इस वीडियो ने छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था और पुलिस की आंतरिक अनुशासन व्यवस्था पर एक बड़ा दाग लगा दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital