देश

महिला की बेरहमी से पिटाई पर बोले जेपी नड्डा- ‘दीदी’ का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में बीच सड़क पर एक महिला की पिटाई का भयावह वीडियो सामने आने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चाहे संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान, “दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है.”

भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पश्चिम बंगाल से एक भयावह वीडियो सामने आया है, जो उस क्रूरता की याद दिलाता है जो केवल धार्मिक नेताओं के शासन में मौजूद है.” नड्डा ने टीएमसी नेताओं द्वारा इस कृत्य का बचाव करने की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “मामले को बदतर बनाने के लिए, टीएमसी कैडर और विधायक इस कृत्य को उचित ठहरा रहे हैं. चाहे संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है.”

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक महिला और एक पुरुष को लात-घूसों और छड़ी से बुरी तरह से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल ये वीडियो पश्चिम बंगाल (West Bengal) से सामने आया है और इस वीडियो को स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का करीबी बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी सरकार की जमकर छीछालेदर हो रही है. राज्य के विपक्षी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार की याचिका सुनवाई योग्य, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिला पर लगातार छड़ी बरसा रहा है. उसने एक साथ तीन छड़ी एक हाथ में ले रखी है. तो वहीं वह पुरुष को भी पीटता जा रहा है. महिला किसी तरह से घसीट कर भीड़ में छुपने की कोशिश करती है लेकिन भीड़ उसे फिर से आरोपी के पास मार खाने के लिए पटक देती है. इस दौरान एक-दो नहीं बल्कि 100 से अधिक लोग खड़े होकर पूरा तमाशा देख रहे थे.

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago