देश

दुकानदारों की पैंट उतरवाने वालों और पहलगाम के आतंकियों में अंतर बताएं: सपा नेता एसटी हसन

कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में दुकानदार की पैंट उतारकर पहचान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पूछा कि क्या आम नागरिकों को अधिकार है कि वह किसी दुकानदार की पैंट उतरवाकर चेक करें?

समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा, “कांवड़ रूट को लेकर सरकार का आदेश है कि नेम प्लेट लगाई जाए. मैं सरकार के इस निर्णय से सहमत भी हूं. इस्लाम कभी ये नहीं सिखाता है कि आप अपनी पहचान छिपाकर कारोबार करें.

इनमें और पहलगाम आतंकियों में कोई अंतर नहीं

हालांकि, ऐसे फैसलों को लागू करने का काम प्रशासन का होता है, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आम नागरिकों को अधिकार है कि वह किसी दुकानदार की पैंट उतरवाकर चेक कर सकते हैं? क्या पहलगाम में आतंकियों ने पैंट नहीं उतरवाई थी? ऐसा करने वाले और पहलगाम के आतंकियों में क्या अंतर रह गया? मैंने जो बात कही है, उसमें क्या गलत है? क्या ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, जो इस तरह की हरकतें कर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं?

उन्होंने कहा, “हिंदू-मुस्लिमों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है. हजारों साल से हमारे बीच एकता बनी हुई है. लेकिन, इस सौहार्द को वोटों की खातिर बिगाड़ने का काम किया जा रहा है.”

कार्डियोमायोपैथी अचानक क्यों हो रही, कारण भी स्पष्ट होना चाहिए

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और एम्स ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अफवाहों को खारिज किया है. इस पर पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने कहा, “अगर वे ऐसा कह रहे हैं तो यह बहुत अच्छी खबर है. अगर कोविड की वजह से मौतें नहीं हुई हैं तो यह अच्छी बात है. सामान्य डॉक्टर भी समझते हैं कि दिल की समस्या बढ़ रही है, जो कोविड के बाद से काफी बढ़ गई है. अगर यह रिपोर्ट सामने आई है तो हमें खुशी है कि हमारे लोग सुरक्षित रहेंगे, लेकिन यह कार्डियोमायोपैथी अचानक क्यों हो रही है, इसका कारण भी स्पष्ट होना चाहिए.”


ये भी पढ़ें: दिल्ली से अमेरिका तक फैला नशे का अंतरराष्ट्रीय जाल, अमित शाह बोले- ‘हर ड्रग सिंडिकेट का जड़ से सफाया करेंगे’


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

11 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

37 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

51 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago