Digvijaya Singh Post On BJP RSS: अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सियासी हलकों में खलबली मचा दी है. शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की. चौंकाने वाली बात यह है कि घोर संघ विरोधी माने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने इस पोस्ट में RSS के संगठन कौशल की खुलकर तारीफ की है.
फोटो के साथ दिग्विजय ने RSS और BJP के संगठन को लेकर लिखा. सबसे खास बात की उन्होंने इसमें राहुंल गांधी, प्रियंका गांधी के समेत, कांग्रेस और पीएम मोदी को भी टैग किया है. अब इस पर सियासी खलबली मचने लगी है. सवाल भी उठने लगा है कि सिंधिया के बाद क्या दिग्गी भी BJP में जाने वाले हैं.
दिग्विजय सिंह ने जो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, उसमें लालकृष्ण आडवाणी, प्रमोद महाजन और आनंदी बेन पटेल कुर्सी और सोफे पर बैठे हैं, जबकि नरेंद्र मोदी एक कार्यकर्ता की तरह जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के तमाम आला नेताओं को टैग करते हुए लिखा-
‘Quora site पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ, BJP का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संघटन की शक्ति है. जय सिया राम.’
इस पोस्ट की टाइमिंग और टैगिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और पीएम मोदी को टैग किया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिग्विजय सिंह इशारों-इशारों में कांग्रेस नेतृत्व को ‘नसीहत’ दे रहे हैं. वे बताना चाह रहे हैं कि भाजपा में एक जमीन पर बैठने वाला कार्यकर्ता भी पीएम बन सकता है, लेकिन क्या कांग्रेस में ऐसा संभव है?
ये भी पढ़ें: CWC में किस संकट की बात कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे?
यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी को आइना दिखाया हो. इससे पहले 19 दिसंबर को उन्होंने पोस्ट कर राहुल गांधी से कहा था कि राहुल जी अब कृपया कांग्रेस पर भी ध्यान दें. चुनाव आयोग की तरह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी सुधारों की आवश्यकता है. आपको मनाना आसान नहीं है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…