Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या BJP के होने वाले हैं दिग्विजय? पीएम मोदी की फोटो पर राहुल को टैग कर बोले- जय सिया राम; किया RSS का गुणगान

Digvijaya Singh Post On BJP RSS: संघ के घोर विरोधी ने अचानक RSS की तारीफ कर सबको चौंका दिया. CWC की बैठक चल रही थी और बाहर दिग्विजय सिंह ने एक फोटो के जरिए राहुल गांधी को वो कड़वा सच बता दिया, जिस पर बवाल तय है.

Digvijaya Singh Praises RSS BJP Post PM Modi Old Photo With Jai Shri Ram Caption Said This Is Organization Power

Digvijaya Singh Post On BJP RSS: अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सियासी हलकों में खलबली मचा दी है. शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की. चौंकाने वाली बात यह है कि घोर संघ विरोधी माने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने इस पोस्ट में RSS के संगठन कौशल की खुलकर तारीफ की है.

फोटो के साथ दिग्विजय ने RSS और BJP के संगठन को लेकर लिखा. सबसे खास बात की उन्होंने इसमें राहुंल गांधी, प्रियंका गांधी के समेत, कांग्रेस और पीएम मोदी को भी टैग किया है. अब इस पर सियासी खलबली मचने लगी है. सवाल भी उठने लगा है कि सिंधिया के बाद क्या दिग्गी भी BJP में जाने वाले हैं.

संगठन की शक्ति के कायल

दिग्विजय सिंह ने जो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, उसमें लालकृष्ण आडवाणी, प्रमोद महाजन और आनंदी बेन पटेल कुर्सी और सोफे पर बैठे हैं, जबकि नरेंद्र मोदी एक कार्यकर्ता की तरह जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस के तमाम आला नेताओं को टैग करते हुए लिखा-

‘Quora site पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार RSS का ज़मीनी स्वयं सेवक व जनसंघ, BJP का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संघटन की शक्ति है. जय सिया राम.’

Digvijaya Singh Praises RSS BJP Post PM Modi Old Photo With Jai Shri Ram Caption Said This Is Organization Power

टैगिंग पर सियासत गरम

इस पोस्ट की टाइमिंग और टैगिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और पीएम मोदी को टैग किया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिग्विजय सिंह इशारों-इशारों में कांग्रेस नेतृत्व को ‘नसीहत’ दे रहे हैं. वे बताना चाह रहे हैं कि भाजपा में एक जमीन पर बैठने वाला कार्यकर्ता भी पीएम बन सकता है, लेकिन क्या कांग्रेस में ऐसा संभव है?

ये भी पढ़ें: CWC में किस संकट की बात कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे?

पहले भी दे चुके हैं राहुल को सलाह

यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी को आइना दिखाया हो. इससे पहले 19 दिसंबर को उन्होंने पोस्ट कर राहुल गांधी से कहा था कि राहुल जी अब कृपया कांग्रेस पर भी ध्यान दें. चुनाव आयोग की तरह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी सुधारों की आवश्यकता है. आपको मनाना आसान नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital