देश

“मैं घोर सनातनी हूं…” भाजपा की फायरब्रांड नेता उषा ठाकुर को दिग्विजय सिंह ने पढ़ाया सनातन का पाठ! बोले- पहले तो सिर्फ हिंदू-हिंदू…

Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह घोर सनातनी बन गए हैं. इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है. जिसमें दिग्विजय सिंह इंदौर से बीजेपी विधायक और कट्टर हिंदूवादी छवि की उषा ठाकुर को सनातन का ज्ञान देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिग्विजय सिंह घोषणा करते हुए कहते हैं कि वो सनातन धर्म को मानते आए हैं. उनकी यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

यह पूरा मामला शनिवार सुबह का है, जब दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे पर थे और रेसीडेंसी कोठी में ठहरे हुए थे. सुबह होते ही उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचने लगे.

उषा ठाकुर के सवाल पर दिग्विजय का जवाब

इसी दौरान भाजपा नेता और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर भी वहां पहुंच गईं. कुछ ही देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई. तभी दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंच गए.

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम के पहुंचते ही भाजपा नेता उषा ठाकुर ने उन्हें सनातन का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया. जिसपर दिग्विजय सिंह हंसने लगे. उन्होंने उषा ठाकुर से कहा कि मैं हमेशा से सनातन धर्म को मानने वाला व्यक्ति हूं.

दिग्विजय सिंह ने इस दौरान भाजपा नेता को सनातन का ज्ञान देने लगे. उन्होंने कहा कि मैं सनातन धर्म को मानने वाला व्यक्ति हूं. आप तो पहले हिंदू-हिंदू करती थीं. मेरे कहने पर आपने सनातन को स्वीकार किया.

मैंने नर्मदा परिक्रमा की है…

कांग्रेस नेता ने उषा ठाकुर से सवाल पूछते हुए कहा,

मैं जितना जितना सनातनी हूं. तुमने नर्मदा परिक्रमा की है क्या? तुम एकादशी का व्रत करती हो क्या?

दिग्विजय सिंह के सवालों का नहीं था कोई जवाब

दिग्विजय सिंह के सवालों का भाजपा नेत्री के पास कोई जवाब नहीं था. उन्होने नहीं में सिर हिलाते हुए कहा कि आप बड़े भाई हैं. आप व्यक्तिगत रूप से पक्के सनातनी हैं पर सार्वजनिक रूप से नहीं स्वीकार करते.

ये भी पढ़ें- इराक के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें 40 साल के युवा PM की ताजपोशी से क्यों हिला मिडिल ईस्ट?

इसपर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं तो सार्वजनिक रूप से ही तो कह रहा हूं कि मैं सनातनी हूं. दिग्गी राजा के सनातन धर्म को लेकर यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पायलट खुद ही प्लेन क्रैश करना चाहता था? सऊदी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामलाम

Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…

33 minutes ago

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

49 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

55 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

1 hour ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

1 hour ago