देश

‘दिल की बात’ कार्यक्रम’: पीएम मोदी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, देश सेवा है सपना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत दिल की बीमारी से जूझने वाले और सफल इलाज करा चुके बच्चों से बातचीत की.

पीएम मोदी ने बातचीत के वीडियो का एक अंश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया और लिखा, “छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान, मेरी मुलाकात अपने उन युवा मित्रों से हुई, जिनके जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज हो चुका है. उनका जज्बा वाकई प्रेरणादायक है.”

‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत एक हॉकी चैंपियन बच्ची ने बताया कि जांच में दिल में छेद पता चला, छह महीने पहले ऑपरेशन हुआ और अब वह पांच मेडल जीतकर फिर मैदान में खेल रही हैं. वह डॉक्टर बनकर सबका इलाज करना चाहती हैं.” प्रधानमंत्री ने जब सवाल किया कि जब तुम डॉक्टर बनोगी तो मैं बूढ़ा हो जाऊंगा, उस समय मेरा इलाज करोगी कि नहीं? इस पर बच्ची ने जवाब दिया कि हां करूंगी. उसने प्रधानमंत्री से इसके लिए पक्का वादा भी किया.

एक अन्य बच्ची ने एक साल पहले ऑपरेशन के बाद डॉक्टर बनने की इच्छा जताई और मोटिवेशनल कविता सुनाई. उसने गाया, “मंजिल से आगे बढ़कर मंजिल तलाश कर, मिल जाए तुझको दरिया तो समुंदर तलाश कर, हर शीशा टूट जाता है पत्थर की चोट से, पत्थर भी टूट जाए वो शीशा तलाश कर. सजदों से तेरे क्या हुआ सदियां गुजर गई, सजदों से तेरे क्या हुआ सदियां गुजर गई, सजदा वो कर जो तेरी जिंदगी बदल दे, सजदा वो कर जो तेरी जिंदगी बदल दे.”

प्रधानमंत्री ने सत्य साईं बाबा की शताब्दी का किया जिक्र

2014 में 14 महीने की उम्र में ऑपरेशन करवाने वाला बच्चा अब 11 साल बाद पूरी तरह स्वस्थ है, क्रिकेट खेलता है और नियमित चेकअप कराता है. सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने 2023 में ऑपरेशन के बाद गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ाने के लिए टीचर बनने का सपना सुनाया, जबकि टीचर की शिकायत पर हंसते हुए बोली कि पढ़ाई में अच्छी हूं पर थोड़ा अटकती हूं.

पश्चिम बंगाल के अभिक ने आर्मी जॉइन कर देश की रक्षा करने की इच्छा जताई. उसने प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया और कहा कि आपसे मिलने का सपना बहुत पहले से था. एक बच्चे ने इंजेक्शन से बिल्कुल न डरने की बात कही. प्रधानमंत्री ने सत्य साईं बाबा की शताब्दी का जिक्र कर बताया कि उन्होंने पुट्टपर्थी में 400 गांवों में पीने का पानी पहुंचाया. पीएम मोदी ने पानी बचाने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की याद दिलाई.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाकुलम भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया, दो-दो लाख सहायता राशि की घोषणा की


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

2 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

8 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

44 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago