देश

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : डबल इंजन सरकार में राज्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव समारोह में भाग लिया. उन्होंने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ विकास की नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है. नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. जय जोहार.

नेशनल हाइवे का अभूतपूर्व विस्तार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ बना था, तब गांवों तक पहुंचना बेहद कठिन था. उस समय बहुत सारे गांवों में सड़कों का नामो-निशान तक नहीं था. आज छत्तीसगढ़ के गांवों में सड़कों का नेटवर्क 40 हजार किलोमीटर तक पहुंच चुका है. बीते 11 वर्षों में नेशनल हाइवे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है. आज छत्तीसगढ़ में वंदे भारत जैसी तेज गति की ट्रेनें दौड़ रही हैं. कभी छत्तीसगढ़ सिर्फ कच्चे माल के निर्यात के लिए जाना जाता था. आज यह एक इंडस्ट्रियल स्टेट के रूप में नई पहचान बना रहा है.

14 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर, नया विधानसभा भवन प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर उन्हें आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करने का भी अवसर मिला है. इसके अलावा, इस मंच से लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया. उन्होंने कहा, “इन विकास कार्यों के लिए मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं.

उन्होंने आगे कहा कि 25 साल का यह कालखंड पूरा हुआ है और आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है. 25 वर्ष पहले अटल जी की सरकार ने आपके सपनों का छत्तीसगढ़ आपको सौंपा था. उन्होंने यह संकल्प भी लिया था कि छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छुएगा. आज यह राज्य उसी दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

25 वर्षों की विकास यात्रा का साक्षी

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के इस समारोह में शामिल होना उनके लिए गर्व का क्षण है. मैंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में राज्य गठन से पहले का दौर भी देखा है और इन 25 वर्षों की विकास यात्रा का साक्षी भी रहा हूं. इसलिए इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनना मेरे लिए अद्भुत अनुभूति है.

उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं पर कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा गरीब की दवाई, कमाई, पढ़ाई और सिंचाई पर फोकस किया है. 25 साल पहले हमारे छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज था, आज यहां 14 मेडिकल कॉलेज हैं और रायपुर में एम्स भी है. यह बदलाव छत्तीसगढ़ की प्रगति की तस्वीर पेश करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य हर गरीब को पक्का घर देना है. बीते 11 वर्षों में 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए हैं और अब 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प लिया गया है. आज के दिन भी छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं. यह दिखाता है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ग

ये भी पढ़ें: बच्ची की बातें सुन भावुक हुए PM मोदी, वायरल वीडियो ने जीता सोशल मीडिया यूजर्स का दिल

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

11 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

53 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago