देश

डॉ. दिनेश शर्मा ने ‘Equanimity And Economics’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले– अर्थ-प्रबंधन में वसुधैव कुटुंबकम की भावना को करें आत्मसात

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट कमलकांत जैन की पुस्तक ‘Equanimity And Economics’ का विमोचन यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद डॉ.दिनेश शर्मा ने किया. उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, अर्थ-प्रबंधन में वसुधैव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात किया जाना चाहिए. ऐसा करने से आध्यात्मिक अर्थशास्त्र की संरचना की जा सकती है और यही हमारे एकात्म मानववाद का सिद्धांत भी है.

सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना को चरितार्थ करती है पुस्तक

सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने भारतीय एवं पाश्चात्य समाज के धन-प्रबंधन की विस्तृत विवेचना करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अध्यात्मवाद का पुट हमेशा से रहा है. हालांकि आज की तारीख में अर्थ एक आवश्यकता है, लेकिन यह पूर्ण सच नहीं है.

पुस्तक को 5 अध्याय में बांटा गया है

उन्होंने कहा कि पुस्तक को पांच अध्याय में बांटा गया है और प्रत्येक अध्याय की संरचना इस प्रकार की गई है कि इसे आद्योपांत पढ़ा जा सकता है. पुस्तक को सृकाल कांत जैन जी ने अपनी माता जी को समर्पित किया है, यानी उन्होंने पूरे ममत्व भाव से पुस्तक लिखी है. ममत्व यानी सबको साथ लेकर चलना, छोटे-बड़े सभी की जरूरतों को देखते हुए चलना, बैलेंस एक्ट रखना यह इस पुस्तक का निचोड़ है.

ये भी पढ़ें: “बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया, अब बदलाव जरूरी”, कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर नीतीश सरकार पर राहुल गांधी का जोरदार हमला

लोगों से पुस्तक पढ़ने की अपील की

सांसद शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस पुस्तक को सभी को पढ़ना चाहिए, ताकि वह अपने निजी जीवन में अर्थ-प्रबंधन के गुर सीख सकें. लेखक ने पुस्तक में मानव-कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण और जीव जंतुओं के संरक्षण को भी सर्वोपरि रखा है और यही तो हमारा भारतीय जीवन दर्शन है. हालांकि अर्थशास्त्र और जीवन-दर्शन, अध्यात्म अलग-अलग चीजें हैं, लेकिन पुस्तक को पढ़ते हुए लगता है कि किसी क्षितिज पर ये आपस में मिलते हैं. हमें उस क्षितिज तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए. यह इस बात को उद्धृत करता है की पंडित दीनदयाल उपाध्याय है की एकात्मक मानववाद के दर्शन में भी असमानता को दूर करते हुए सभी के साथ सामान्य व्यवहार और समाज की चिंता के साथ अर्थ प्रबंधन को महत्व दिया है.

ये हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर न्यायमूर्ति डा० डी.के. अरोड़ा, आई०ए०एस० संजीव मित्तल, आई०ए०एस० नितिन गोकर्ण, आई०ए०एस० संजीव अरोड़ा, आई०ए०एस० डा० तनु जैन, आई०ए०एस० बलविन्दर कुमार, पंजाब रेरा के चेयरमैन आई०ए०एस० राकेश गोयल, पूर्व सांसद डा० संजय पासवान, पूर्व विधायक कृष्णा सिंह सिरोही सहित कई लोग उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago