हरियाणवी गाने पर यूपी में गदर, गोली चल जावेगी गाने पर चल गई गोली
Mahoba Crime: उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खुशी का माहौल पल भर में चीख-पुकार में तब्दील हो गया. गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘गोली चल जावेगी’ (Goli Chalegi) ( Haryanvi song 2025) गाना बज रहा था और उसी गाने के बीच अचानक किसी ने सच में गोली चला दी. इस फायरिंग में दो महिलाएं घायल हो गईं. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामला महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के बिजोरी गांव का है. यहां कुआं पूजन के मौके पर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. रात के समय मंच पर फिल्मी गानों पर बहरूपिए डांसर प्रस्तुति दे रहे थे. जिसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी थी. तभी अचानक एक युवक हाथ में अवैध तमंचा लेकर भीड़ में घुसा और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग कर दी.
फायरिंग में दो महिलाएं वर्षीय राधा (21) और रामा पत्नी कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों के पैरों में गोली लगी है. गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोग तुरंत दोनों को मध्य प्रदेश के नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
फायरिंग करने वाले युवक की पहचान अमित अहिरवार के रूप में हुई है. पीड़ित लड़की के पिता ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. हालांकि, फिलहाल आरोपी फरार है.
घटना का वीडियो एक व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग शासन-प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
– भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…