डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया.
कर्नाटक में सीएम बदलने की चर्चा जोरों पर है, इसी बीच सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी से होने वाली इस मुलाकात को लेकर अटकलों का बाजार और भी गर्म हो गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात के बाद कर्नाटक को नया सीएम मिल सकता है और मुख्यमंत्री की कुर्सी डीके शिवकुमार को सौंपी जा सकती है.
कर्नाटक में कांग्रेस के कई विधायकों और समर्थकों ने खुले तौर पर डीके शिवकुमार का समर्थन करते हुए उन्हें सीएम बनाए जाने की मांग की है. विधायकों की मांग है कि इस साल के अंत तक डीके शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री घोषित किया जाए. डीके शिवकुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम, AICC महासचिव और वह पार्टी से जुड़े मामलो पर चर्चा के लिए एक बैठक करेंगे.
यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर आज विपक्ष का बिहार बंद, पटना में दिखेगी राहुल-तेजस्वी की जुगलबंदी
वहीं जब डीके से पूछा गया कि क्या सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस पार्टी की ओबीसी समिति का अध्यक्ष बनाया जाएगा? इसपर उन्होंने कहा, सिद्धारमैया पिछड़े वर्ग के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं. पार्टी उनके नेतृत्व क्षमता का उपयोग कर रही है. 15 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली ओबीसी समिति की बैठक उन्हीं की अध्यक्षता में होगी.
जब डीके शिवकुमार से सीएम बदलने की उठ रही मांग के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल सीएम की कुर्सी खाली नहीं है, इसलिए इसके बारे में बात करने का ये सही समय बिल्कुल भी नहीं है. सीएम बदलने की उठ रही इस मांग के बीच सीएम सिद्धारमैया ने भी साफ तौर पर बोल दिया है कि वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.
हालांकि कर्नाटक कांग्रेस के कई विधायक, जिसमें बेंगलुरु दक्षिण जिले और चन्नापटना के विधायक सीपी योगेश्वर ने मंगलवार को कहा कि उनके सभी जिला विधायक चाहते हैं कि सीएम की कुर्सी डीके शिवकुमार को सौंपी जाए. इसको लेकर किसी के बीच मतभेद नहीं है, और इसपर आलाकमान को फैसला लेना चाहिए. वहीं रामनगर से कांग्रेस विधायक और डीके के कट्टर समर्थक एचए इकबाल हुसैन ने दावा करते हुए कहा कि अगले कुछ महीने में बदलाव हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…