देश

‘हिम्मत है तो नोट से हटाओ महात्मा गांधी की तस्वीर’- डीके शिवकुमार का सरकार को खुला चैलेंज, कांग्रेस प्रदर्शन में गरजे डिप्टी CM

Congress Protest: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) का एक बयान राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा में है. कांग्रेस विरोध प्रदर्शन (Congress Protest On National Herald Case) के दौरान कैंद्र सरकार को चुनौती देते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

क्या कहा डीके शिवकुमार ने

कर्रानटक कांग्रेस ने गुरुवार (18 नवंबर) को बेलगावी में सुवर्णा सौधा में गांधी प्रतिमा के पास नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान डिप्टी सीएम डीके शिकुमार ने कहा, “अगर आपमें हिम्मत है तो आप (सरकार) नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटा दें, आप ऐसा नहीं कर सकते.”

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) बिल (VB G RAM G)’ किए जाने के फैसले पर सियासत तेज हो गई है.

बुधवार (17 नवंबर) को ‘ऑल इंडिया अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस’ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने इस नए बिल की प्रति जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया.

कर्नाटक कांग्रेस ने मनरेगा कानून में बदलाव और नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक प्रदर्शन तेज कर दिए हैं. कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और नफरत की राजनीति का आरोप लगाया. बेलगावी स्थित सुवर्णा सौधा में गांधी प्रतिमा के पास हुए प्रदर्शन में केंद्र सरकार के फैसलों का विरोध किया गया.


ये भी पढ़ें: केंद्रीय केबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, बोले- हमेशा स्वस्थ रहें


इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर आरोप लगाया कि यह मामला सत्ताधारी सरकार द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसका अद्देश्य गांधी परिवार को परेशान करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

9 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

11 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

41 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

48 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

52 minutes ago