देश

PM मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने J&K के डोडा में हुए जानलेवा हादसे पर व्यक्त किया शोक, आज शहीद हुए 10 जवान

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार को एक सड़क हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि डोडा में हुई दुर्घटना से हम अत्यंत दुखी हैं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को हम सदा याद रखेंगे. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई दुखद घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं, जिसमें हमारे वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सड़क हादसे में हमारे कई वीर जवानों के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. पूरा देश इस दुःख की घड़ी में अपने वीर सपूतों के परिवारों के साथ खड़ा है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे में भारतीय सेना के हमारे बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बेहद दुखी हूं. देश उनकी निस्वार्थ सेवा को सदा याद रखेगा. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी घटना को लेकर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे में हमारे कई बहादुर जवानों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और असहनीय पीड़ा देने वाला है. राष्ट्र उनकी कर्तव्यनिष्ठा का सदैव ऋणी रहेगा.

उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो. ॐ शांति.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 वीर जवानों के देहावसान से मन अत्यंत व्यथित और स्तब्ध है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. दुर्घटना में घायल जवानों का उपचार जारी है, ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हों.

उन्होंने कहा कि जो वीर जवान इस दुर्घटना में शहीद हुए हैं, भगवान उनकी पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान करें. इस कठिन घड़ी में पूरा देश अपने सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार इस तारीख को पेश करेगी 2026-27 का केंद्रीय बजट, 28 जनवरी से शुरू होगा संसद सत्र, मंत्री बोले— देश का ख्याल रखा जाएगा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

2 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

39 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago