देश

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 में लागू होगी डोमिसाइल नीति, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि आगामी शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति (Domicile Policy) लागू की जाएगी.  TRE-4 (Teacher Recruitment Exam-4) के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा में इसे लागू किया जाएगा.  सरकार ने इसके लिए शिक्षा विभाग को आवश्यक नियम संशोधन का निर्देश भी जारी कर दिया है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग को संबंधित नियमों में संशोधन करने का निर्देश दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिक्षक नियुक्तियों में बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाए. यह संशोधित नियम 2025 में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण, टीआरई-4 से लागू होगा. अगला चरण टीआरई-5, 2026 में आयोजित होने की उम्मीद है.

TRE-5 से पहले STET का भी होगा आयोजन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा, “नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हम शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं. इसे और मजबूत करने के लिए, बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है.”

उन्होंने आगे कहा कि टीआरई-5 से पहले, नियोजित भर्ती रोडमैप के तहत राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) भी आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Kamal Haasan का विवादित बयान, कहा- ‘शिक्षा ही एकमात्र हथियार, जो सनातन विचारधारा की…’

अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे थे मांग

अभ्यर्थी लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे थे. खास कर जब से बिहार में शिक्षकों की भर्ती का जिम्मा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को दिया गया है. इस कदम से बिहार के उम्मीदवारों को लाभ होने की उम्मीद है, जिससे सरकारी शिक्षण नौकरियों में स्थानीय उम्मीदवारों को वरीयता देने की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी.


ये भी पढ़ें : मनसे प्रमुख राज ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

39 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago