दुनिया

अमेरिका में प्लेन क्रैश, समुद्र के पानी में ‘लैंड’ हुआ विमान; चश्मदीदों ने क्या बताया?

America Plane Crash: अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है. शनिवार, 2 अगस्त 2025 की शाम को नॉर्थ कैरोलिना में ओक आइलैंड के पास समुद्र में एक छोटा विमान क्रैश हो गया. हादसे में पायलट को मामूली चोटें आईं और उसकी जान बच गई. समुद्र में विमान के क्रैश होने के बाद तत्काल बचाव प्रयास शुरू किए गए और पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया. पायलट का इलाज तट के पास ही एक अस्पताल में किया गया. समुद्र में गिरे विमान को पानी से निकालने के लिए अन्य जहाजों की मदद ली गई.

अधिकारियों की जांच

अधिकारियों के अनुसार, विमान में केवल पायलट ही सवार था. संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) घटना के कारणों की जांच का नेतृत्व कर रहा है. प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना के संबंध में और जानकारी मिलने की उम्मीद है. इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी बात की जा रही है.

मौजूद लोगों ने क्या कहा?

घटना के चश्मदीदों ने कहा कि प्लेन इस तरह से नीचे गिरा जैसे वह पानी में लैंड कर रहा हो. इस हादसे के बाद समुद्र के किनारे लोगों में दहशत फैल गई. अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारण के चलते पायलट को पानी में उतरना पड़ा.

हाल में हुए विमान हादसे (Plane Crash List In America)

बता दें कि, इससे पहले इसी साल जनवरी में रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास, अमेरिकी सेना का एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस का एक क्षेत्रीय यात्री जेट विमान हवा में टकरा गए थे. 29 जनवरी को हुए इस हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें हेलीकॉप्टर में तीन चालक दल के सदस्य शामिल थे.

ये भी पढ़ें: ‘ट्रंप का खून अब हलाल है’, मौलवियों ने कहा- बदला लेना हर मुसलमान का फर्ज

इसके अलावा, 30 जनवरी को अमेरिका में एक और हादसा हुआ, जहां फिलाडेल्फिया में एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हुई. इस हादसे में 8 लोगों की जान गई थी. 10 अप्रैल में अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था. हेलीकॉप्टर हडसन नदी में जाकर गिरा था. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी. 22 मई को अमेरिका के सैन डिएगो में सेना का विमान हादसे का शिकार हो गया था, इसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

9 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

12 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago