देश

ट्रंप के नाम पर सड़क रखने के फैसले पर तेलंगाना में सियासत तेज, के. कविता का सीएम रेवंत रेड्डी से सवाल- उन्होंने राज्य के लिए क्या किया है?

Telangana News: हैदराबाद में एक सड़क का नाम मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखने का फैसला किया है. जिसको लेकर तेलंगाना में राजनीति तेज हो गई है. तेलंगाना जागृति की संस्थापक और अध्यक्ष कलवकुंतला कविता इसके खिलाफ मोर्चा खोल दी हैं. उन्होंने रेवंत रेड्डी से सवाल किया कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने तेलंगाना के लिए कौन से काम किये हैं कि उनके नाम पर सड़क रखी जा रही है.

कविता ने एक्स पर सीएम रेड्डी पर चुटकी लेते हुए कहा,

तेलंगाना में कई ऐसी महान हस्तियां हैं, जिन्होंने असल में इस राज्य को बनाया है, फिर भी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखना चाहते हैं. आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने तेलंगाना के लिए क्या किया है? असल में अमेरिका में रहने वाले देश के लाखों छात्र और प्रवासी उनकी अनिश्चित वीजा नीतियों के कारण हमेशा डरे रहते हैं.

राज्य भुगतेगा इसका खामियाजा

कविता ने इसका खामियाजा राज्य को भुगतने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कोई भी कंपनी इस सड़क का नाम देखकर हैदराबाद में इनवेस्टमेंट नहीं करेगी. किसी बड़ी सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखना तेलंगाना के महान हस्तियों और तेलंगाना के लोगों का अपमान है.

उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल कंपनियां हैदराबाद में टैलेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और मुनाफे के लिए निवेश करेंगी न कि सड़क के साइनबोर्ड पर की गई राजनीतिक चापलूसी की वजह से. अगर इससे कुछ हासिल हो सकता है, तो वह है आपके परिवार के सदस्यों के लिए वीजा मंजूरी. यह कूटनीति नहीं है बल्कि यह अपनी पहचान और आत्मसम्मान की कीमत पर सस्ती अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने की कोशिश है.

साइबराबाद में ट्रंप पर रखा जाएगा सड़क का नाम

गौरतलब है कि तेलंगाना में रेवंत रेड्डी सरकार अगले सप्ताह हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रम्प एवेन्यू’ का अनावरण करने जा रही है. साइबरबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक प्रमुख सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया है. इससे पहले दिसंबर 2025 में रेवंत रेड्डी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा था.

ये भी पढ़ें- शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत: 9 में से 6 सांसदों ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ; जानें कौन हैं वो 3 जो अब भी हैं वफादार?

तेलंगाना जागृति की संस्थापक ने एक दिन पहले बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि अगर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी में जरा भी ईमानदारी है, तो उन्हें तुरंत तुममिडी हट्टी में काम शुरू कर देना चाहिए. 148 मीटर के समझौते के अनुसार काम शुरू किया जाना चाहिए. वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का बहाना सिर्फ इसलिए बना रहे हैं, क्योंकि उनकी तुममिडी हट्टी बनाने की कोई मंशा नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

5 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

12 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

19 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

19 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

38 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

54 minutes ago