उत्तर प्रदेश

मेरठ में अवैध झुग्गियों पर बड़ा सत्यापन अभियान! असम-बंगाल से आए लोगों की मौजूदगी, मस्जिद-मदरसे को लेकर जांच तेज

Meerut illegal jhuggi verification drive: हरीश शर्मा/ मेरठ:  मेरठ में खुफिया एजेंसी और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने अवैध झुग्गी-झोपड़ियों में बड़ा सत्यापन अभियान चलाया है. यह कार्रवाई लोहियानगर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा इलाके में की गई, जहां खेतों पर बनी अस्थायी बस्तियों की जांच के दौरान कई अहम और संवेदनशील जानकारियां सामने आईं. इसके बाद इलाके में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.

अवैध झुग्गियां बनाकर रह रहे थे लोग

पुलिस जांच में सामने आया कि खेतों पर अवैध रूप से झुग्गियां बसाकर बड़ी संख्या में लोग रह रहे थे, जिनमें असम और पश्चिम बंगाल से आए परिवार शामिल हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले कई लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं और स्थानीय खेत मालिक ही उनसे कबाड़ खरीदने का कार्य करते हैं. पुलिस का कहना है कि यह पूरा ढांचा बिना किसी वैध अनुमति के विकसित किया गया था.

झुग्गियों के बीच मिली मस्जिद और मदरसा

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले के अनुसार, पहले इस इलाके में करीब 200 परिवार रह रहे थे, जिनमें से फिलहाल लगभग 70 परिवार मौके पर मौजूद मिले हैं, जबकि बाकी परिवार अपने गृह राज्यों में गए हुए बताए जा रहे हैं. पुलिस अब इन सभी लोगों के दस्तावेजों, आधार कार्ड और पहचान पत्रों की गहन जांच कर रही है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि झुग्गियों के बीच एक मस्जिद और एक मदरसा संचालित किया जा रहा था. बताया गया कि मदरसे में बच्चों की पढ़ाई होती है और मस्जिद में लाउडस्पीकर के माध्यम से अजान दी जाती है.

यह भी पढ़ें: संजय राउत का फूटा गुस्सा, बागी सांसदों को सुनाई खरी-खोटी; प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारी बवाल

पुलिस लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी कर रही जांच

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि यहां रह रहे लोगों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है या वे किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल तो नहीं हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह बस्ती किसकी जमीन पर और किन परिस्थितियों में विकसित हुई.एसपी सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि जांच अभी जारी है और सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि जांच में अवैध कब्जा या किसी भी प्रकार के कानून उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित खेत मालिकों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पूरे मामले की तह तक जाने के लिए लगातार जांच में जुटी हुई है.

भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

2 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

12 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

30 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

41 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

48 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

54 minutes ago