देश

अंबानी परिवार के मेहमान बने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, जामनगर पहुंचे: वनतारा की सराहना करते हुए बोले ‘ये जानवर मुझसे बेहतर जिंदगी जीते हैं’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारत के दौरे पर जामनगर, गुजरात पहुंचे. अंबानी परिवार के विशेष मेहमान के रूप में आए ट्रंप जूनियर ने यहां मंदिरों के दर्शन किए और बाद में वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर का विस्तृत दौरा किया. उनकी इस यात्रा ने अंबानी परिवार की पर्यावरण संरक्षण और परोपकार से जुड़ी पहलों पर वैश्विक ध्यान को और बढ़ा दिया है.

अनंत अंबानी की अगुवाई में दुनिया का सबसे आधुनिक वाइल्डलाइफ प्रोजेक्ट

ट्रंप जूनियर ने करीब 3,000 एकड़ में फैले वनतारा कैंपस का दौरा किया, जो रिलायंस जामनगर रिफाइनरी के पास स्थित है. यह प्रोजेक्ट अनंत अंबानी की व्यक्तिगत पहल है, जिसका उद्देश्य घायल और संकट में फंसे वन्यजीवों को विश्वस्तरीय देखभाल, पुनर्वास और संरक्षण प्रदान करना है.

दौरे के दौरान ट्रंप जूनियर ने प्रोजेक्ट की विशालता और सुविधाओं को देखकर कहा “इन जानवरों की जिंदगी तो मुझसे भी बेहतर है, यह सचमुच अविश्वसनीय है.”

‘आंखों में दिखती है जिंदगी’- ट्रंप जूनियर का भावुक संदेश

एक वीडियो संदेश में उन्होंने वनतारा की टीम की वैज्ञानिक देखभाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां जानवरों को बिल्कुल प्राकृतिक आवास जैसा माहौल दिया गया है. उन्होंने कहा “आप इनके आंखों में वो चमक देखते हैं जो कहीं और नहीं दिखती.” ट्रंप जूनियर ने दुनिया भर से लोगों को वनतारा देखने आने की अपील की और इसे ‘दुनिया का सचमुच का चमत्कार’ बताया.

डांडिया नाइट में भी हुए शामिल

जामनगर दौरे के दौरान ट्रंप जूनियर के साथ उनकी पार्टनर बेटिना एंडरसन भी मौजूद थीं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ उन्होंने अंबानी परिवार द्वारा आयोजित एक निजी डांडिया समारोह में भी हिस्सा लिया और पारंपरिक गुजराती उत्सव का आनंद लिया.

ये भी पढ़ें: G20 समिट आज से शुरू: PM मोदी जोहान्सबर्ग में तीन प्रमुख सेशन में होंगे शामिल, दुनिया के सामने रखेंगे भारत की सोच

MRI–CT स्कैन से लैस अत्याधुनिक वाइल्डलाइफ अस्पताल

वनतारा का अत्याधुनिक पशु अस्पताल एक लाख वर्ग फीट में बना है. यह अस्पताल MRI, CT स्कैन, ICU, एंडोस्कोपी, डायलिसिस से लेकर OR1 सर्जिकल सिस्टम जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस है, जो इसे दुनिया के सबसे विकसित वाइल्डलाइफ मेडिकल सेंटर्स में शामिल करता है. अब तक यहां करीब 200 तेंदुओं का रेस्क्यू और लंबा पुनर्वास किया गया. 1,000 से अधिक मगरमच्छों को तमिलनाडु की भीड़भाड़ भरी सुविधा से शिफ्ट कर उनके जीवनस्तर में सुधार किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

31 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago