देश

डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- वह एक ‘महान व्यक्ति’ हैं…मैं अगले साल भारत आ सकता हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि वे जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र और एक महान व्यक्ति बताया. व्हाइट हाउस में गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापार से जुड़ी बातचीत बहुत अच्छे से आगे बढ़ रही है.

उन्होंने कहा, हम अक्सर बात करते हैं. वे चाहते हैं कि मैं भारत आऊं. हम इसका हल निकाल लेंगे. मैं जाऊँगा… वह एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाऊंगा.” जब पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा, “हां, ऐसा हो सकता है.” उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा (साल 2020) को भी याद किया और कहा, “प्रधानमंत्री के साथ मेरी वहाँ बहुत अच्छी यात्रा रही.”

ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है. हाल ही में व्हाइट हाउस ने भी कहा था कि ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं और दोनों नेताओं की बातचीत अक्सर होती रहती है.

व्यापार के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गंभीर स्तर पर चर्चा चल रही

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को भारत-अमेरिका संबंधों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रंप द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक हैं. उन्होंने बताया कि व्यापार के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच गंभीर स्तर पर चर्चा चल रही है.

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने व्हाइट हाउस में दीपावली समारोह हुआ था और अमेरिका ने सर्जियो गोर को भारत में नया राजदूत नियुक्त किया है. ट्रंप ने दीपावली के मौके पर भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से भी सीधे बात की थी. उन्होंने इसे भारत के साथ संबंधों के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया.

21 अक्टूबर को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीपावली का विशेष कार्यक्रम रखा था, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान व्यक्ति बताया और कहा था कि वे भारत के लोगों से बहुत प्रेम करते हैं.


ये भी पढ़ें: Abraham Accord: क्या है अब्राहम समझौता, जिसके तहत कजाकिस्तान मिलाएगा इजरायल से हाथ?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में कटे 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम…! क्या SIR का दांव बीजेपी पर पड़ जाएगा उल्टा?

उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के दौरान करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के…

20 minutes ago

साबरमती ट्रेन अग्निकांड पर राकेश अस्थाना का बड़ा बयान, बोले- हादसा नहीं थी आग, पूरी साजिश के तहत दिया गया अंजाम

Rakesh Asthana Statement: 2002 के गोधरा साबरमती ट्रेन अग्निकांड पर SIT के तत्कालीन प्रमुख राकेश…

28 minutes ago

महिला पुलिस की तैनाती, चेंजिंग रूम और निर्बाध बिजली! छठ व्रतियों के लिए सीएम योगी ने खोल दिया पिटारा

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया…

34 minutes ago

छठ का त्योहार कहां-कहां मनाया जाता है? जानिए भारत से लेकर विदेशों तक कैसे मनाई जाती है सूर्य उपासना की यह परंपरा

Chhath Puja Celebration: छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में…

53 minutes ago

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

Mahadev App Case: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में सीबीआई ने छह राज्यों में 33…

1 hour ago

U19 Asia Cup Final: पाक ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा गेंदबाजी, क्या टीम इंडिया लेगी पुराने जख्मों का बदला?

ओमान के अल अमेरात में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में…

2 hours ago