देश

छत्तीसगढ़ में दोहरी जंग: एक तरफ नक्सलवाद पर प्रहार, दूसरी तरफ ड्रग्स माफिया पर सख्त कार्रवाई जारी

जशपुर/प्रियंका: छत्तीसगढ़ में बस्तर और तेलंगाना पुलिस छुपे हुए नक्सलियों की तलाश कर रही है, जबकि एक करोड़ के इनामी नक्सल कमांडर गणपति समेत कई बड़े माओवादी अब भी फरार बताए जा रहे हैं. कांकेर में मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है. वहीं जशपुर में पुलिस ने 112 किलो गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो ओडिशा से दिल्ली तस्करी कर रहे थे. चलिए जानते है पूरा मामला:

नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज

छत्तीसगढ़ के बस्तर और तेलंगाना क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, एक करोड़ के इनामी नक्सल कमांडर गणपति अभी भी भूमिगत है और उसकी लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.

बताया जा रहा है कि वह नेपाल भाग चुका है या फिर किसी सुरक्षित ठिकाने पर छिपा हुआ है. तेलंगाना पुलिस की एसीबी और ग्रेहाउंड्स फोर्स लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. इसके अलावा कई अन्य बड़े माओवादी कैडर भी फरार हैं, जिनमें केंद्रीय समिति के सदस्य और एरिया कमेटी मेंबर शामिल बताए जा रहे हैं.

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

इसी बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है. यह मुठभेड़ छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई, जहां से महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए. घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की जांच की जा सके.

इधर राज्य के गृहमंत्री ने भी स्वीकार किया है कि नक्सलवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, हालांकि बचे हुए नक्सली अब पहले जैसी स्थिति में नहीं हैं. सरकार का दावा है कि उनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें लगातार ट्रैक किया जा रहा है.

112 किलो गांजा बरामद

दूसरी ओर जशपुर जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 किलो गांजा बरामद किया है. यह गांजा ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था. पुलिस ने लैलूंगा और पत्थलगांव थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था जिसे बाद में पकड़ लिया गया. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़े: आशा ताई को अंतिम विदाई की तैयारी शुरू, राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

48 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago