अजित डोभाल
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को बीते करीब दो माह हो गए है लेकिन इसका जिक्र अभी भी जारी है. जिक्र हो भी क्यों ना, दुनिया ने देखा था कि भारत ने कैसे पाकिस्तान (Pakistan) को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. वहीं अब ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) का बयान सामने आया है. उनका साफ तौर पर कहना है कि पाकिस्तान पर हुए ऑपरेशन में भारत (India) का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है.
आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में डोभाल एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेशी मीडिया (Foreign Media) ने झूठी खबर (Fake News) फैलाई थी. उन्होंने आगे कहा कि कोई भी एक तस्वीर (Picture) दिखा दीजिए जिसमें भारत को थोड़ा भी क्षति पहुंचा हो. भारत ने सफलतापूर्वक अपने ऑपरेशन (Operation) को अंजाम दिया है और कोई भी नुकसान (Loss) नहीं पहुंचा है.
वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलहकार (NSA) ने कहा कि हमलोगों को ऑपरेशन सिंदूर पर नाज है. गर्व की बात ये है कि इस ऑपरेशन में हमलोगों ने पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीक का उपयोग किया गया था. हमलोगों ने दुश्मनों के 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का फैसला किया था और आप जानकर चौंक जाएंगे हमलोगों का सभी निशाना सही रहा. आगे उन्होंने ये भी कहा कि वॉरफेयर और टेक्नोलॉजी के बीच लगाव हमेशा जरूरी होता है.
डोभाल (Doval) ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) मात्र 23 मिनट का ही था. इस ऑपरेशन में भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा था. कोई भी मुझे एक भी तस्वीर दिखा दे जिसमें भारत के नुकसान का पता चलता हो. लेकिन विदेशी मीडिया ने इसको लेकर सिर्फ अफवाह ही फैलाई है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…